Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल ने दिखाया गुस्सा तो फैंस को याद आईं जया, वीडियो वायरल, इन 2 दिग्गजों को मिलेगा राज कपूर फिल्म अवार्ड

अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर बेताब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म सिनेमाघरों में आज शुक्रवार (18 अप्रैल) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Apr 2025 1:18:56

2 News : काजोल ने दिखाया गुस्सा तो फैंस को याद आईं जया, वीडियो वायरल, इन 2 दिग्गजों को मिलेगा राज कपूर फिल्म अवार्ड

अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर बेताब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म सिनेमाघरों में आज शुक्रवार (18 अप्रैल) को रिलीज हो गई है। इससे पहले गुरुवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे, जिनमें दिग्गज एक्ट्रेस काजोल का नाम भी शामिल है। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें काजोल पैपराजी से चिढ़ती नजर आ रही हैं। यूजर्स को काजोल की यह रिएक्शन पसंद नहीं आई और वे उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि काजोल रेड कार्पेट पर खड़ी होती हैं। वहां पर ‘केसरी 2’ की एक्ट्रेस अनन्या पांडे आती हैं। काजोल और अनन्या बात कर रही होती हैं कि तभी पैपराजी काजोल का नाम लेकर चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद अनन्या रेड कार्पेट से साइड हो जाती हैं। इस पर काजोल पैप्स से चिढ़ते हुए कहती हैं, “थोड़ा शांत हो जाओ।” यह बात कई लोगों को नागवार गुजरी। एक यूजर ने लिखा, “जया बच्चन का असर है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “अपकमिंग जया बच्चन।” तीसरे ने काजोल को जया बच्चन जूनियर बताया।

काजोल लेमन ग्रीन कलर के टाई एंड डाई सूट में पहुंची थीं। वैसे तो काजोल अपने जॉली मूड के लिए जानी जाती हैं, लेकिन कभी-कभार वह भी आपा खो देती हैं। दूसरी ओर, जया पैपराजी के बीच अपने गुस्से के लिए मशहूर हैं। वह कई मौकों पर फोटोग्राफर्स पर भड़क चुकी हैं। इसी कारण लोग काजोल की तुलना जया से कर रहे हैं। काजोल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछले साल कृति सेनन के साथ ‘दो पत्ती’ नाम की फिल्म में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2023 में ‘लस्ट स्टोरी सीजन 2’ और साल 2020 में ‘तान्हाजी’ नाम की फिल्म में दिखी थीं।

महाराष्ट्र सरकार काजोल और अनुपम खेर को करेगी राज कपूर अवार्ड से सम्मानित

महाराष्ट्र सरकार ने काजोल और अनुपम खेर को इस साल के राज कपूर फिल्म अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चुना है। राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने गुरुवार (17 अप्रैल) को इसका ऐलान किया। शेलार ने बताया कि अनुपम को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट और काजोल को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन पुरस्कार दिया जाएगा। इन पुरस्कारों में सितारों को क्रमश: 10 लाख और 6 लाख रुपए की नकद राशि दी जाती है।

इसके अलावा एक्टर, निर्देशक और निर्माता महेश मांजरेकर को चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 10 लाख रुपए नकद, एक स्मृति चिह्न, एक प्रशस्ति पत्र और एक रजत पदक शामिल है। एक्ट्रेस मुक्ता बर्वे को चित्रपति वी. शांताराम स्पेशल कंट्रीब्यूशन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 6 लाख रुपए की नकद राशि, एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और एक रजत पदक शामिल है।

वर्ष 1993 में गठित लता मंगेशकर संगीत पुरस्कार इस साल दिग्गज मराठी गजल गायक भीमराव पंचाले को दिया जाएगा। इस सम्मान में 10 लाख रुपए नकद, एक स्मृति चिन्ह, एक प्रशस्ति पत्र और एक शॉल शामिल है। पुरस्कार वितरण समारोह 25 अप्रैल को एनएससीआई डोम में होगा। बता दें काजोल की 'मां' फिल्म जल्द ही आने वाली हैं। दूसरी ओर, अनुपम 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका