न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सोनाक्षी ने पूछा सवाल तो शुरू हुईं प्रेग्नेंसी की अटकलें, इस एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कहा...

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं। उन्होंने 23 जून को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Oct 2024 8:08:36

2 News : सोनाक्षी ने पूछा सवाल तो शुरू हुईं प्रेग्नेंसी की अटकलें, इस एक्ट्रेस ने प्लास्टिक सर्जरी को लेकर कहा...

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं। उन्होंने 23 जून को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। इस बीच सोनाक्षी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों मंद सोनाक्षी लाल रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। उनके पति जहीर नीले रंग की शेरवानी में हैं। दोनों खिलखिलाकर हंसते नजर आ रहे हैं। सोनाक्षी ने अपने पपी को पकड़ रखा है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा ‘पूकी का अंदाजा लगाइए’। सोनाक्षी की खूबसूरत तस्वीरों पर उनके पति ने किस और हार्ट वाली इमोजी के साथ रिएक्शन दी है।

अब कई यूजर्स सोनाक्षी के सवाल को लेकर असमंजस में पड़ गए हैं। वे एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगा रहे हैं और सोच रहे हैं कि पूकी का मतलब उनके आने वाला नन्हा-मुन्ना मेहमान होगा। यहां तक कि कई फैंस तो उन्हें प्रेग्नेंट मान बधाइयां भी दे रहे हैं। बता दें सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल की डेटिंग के बाद मुंबई में शादी कर ली थी। उन्होंने उसी दिन रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की।

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सुपरस्टार सलमान खान द्वारा आयोजित एक पार्टी में हुई थी। जहीर ने साल 2019 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। जहीर के पिता इकबाल रतनसी का आभूषण और रियल एस्टेट का कारोबार है और वे सलमान के दोस्त हैं। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह जहीर के साथ 'तू है मेरी किरण' में स्क्रीन शेयर करेंगी। इससे पहले कपल फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुका है।

‘जवान’ फेम एक्ट्रेस नयनतारा ने ऐसे बताया प्लास्टिक सर्जरी का सच!

शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा को लेकर बीते दिनों कहा गया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। लोगों ने कहा कि उनकी अब और पहले की तस्वीरों में काफी फर्क दिखाई देता है। अब नयनतारा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। नयनतारा ने ‘हाउटरफ्लाई’ को दिए इंटरव्यू में अपनी कॉस्मेटिक सर्जरी रूमर्स पर बात की।

इस दौरान उन्होंने इन अफवाहों की आलोचना की और कहा कि पिछले कुछ समय में मेरे फेस में बदलाव आए हैं, क्योंकि मेरी नेचुरल आइब्रो अलग-अलग हैं, जिसकी वजह से बहुत से लोग सोचते हैं कि मैंने अपने चेहरे पर कुछ किया है। मगर ये सच नहीं है। रिकॉर्ड पर, यह सच नहीं है। ऐसा नहीं है कि यह गलत है, लेकिन मेरे लिए, यह सिर्फ खाने का नतीजा है। इसलिए मेरे वजन में बहुत उतार-चढ़ाव हुआ है और मेरे गाल अंदर-बाहर हो रहे हैं।

आप मुझे चुटकी काट सकते हैं, जला सकते हैं और आपको पता चल जाएगा कि यहां कोई प्लास्टिक नहीं है। उल्लेखनीय है कि नयनतारा की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। वह दमदार एक्टिंग और आलीशान लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 200 करोड़ रुपए है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री