न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली की एक्टिंग पर फिदा हुए फैंस, बोले – क्या बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी है?

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक ऑलराउंड स्टार हैं। चाहे मैदान हो या कैमरा, विराट हर जगह छा जाने की काबिलियत रखते हैं। अब देखना ये है कि फैंस की बातों को सुनते हुए क्या वो सच में बॉलीवुड डेब्यू करते हैं या नहीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 11:25:46

विराट कोहली की एक्टिंग पर फिदा हुए फैंस, बोले   – क्या बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी है?

क्रिकेट के मैदान में रिकॉर्ड्स के बादशाह विराट कोहली अब एक्टिंग की दुनिया में भी छा गए हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में शूट किया गया एक विज्ञापन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मज़ेदार बात ये है कि इस वीडियो में विराट की एक्टिंग को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स का रिएक्शन चौंकाने वाला है—लोग कह रहे हैं कि विराट ने अनुष्का को भी एक्टिंग में पीछे छोड़ दिया है।

यूज़र्स पूछ रहे हैं—बॉलीवुड डेब्यू कब कर रहे हो विराट?

दुबई टूरिज्म के इस विज्ञापन में विराट और अनुष्का वेकेशन एंजॉय करते नज़र आते हैं। कहानी सादी है, लेकिन विराट कोहली की परफॉर्मेंस इतनी नेचुरल और सहज है कि लोग अब उनसे एक्टिंग डेब्यू की मांग कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट अनुष्का को अलग-अलग लोकेशन्स पर सरप्राइज देते हैं, और एक रोमांटिक डायलॉग के साथ सबका दिल जीत लेते हैं।

एक यूज़र ने लिखा—“इतनी बेहतरीन एक्टिंग विराट कोहली ने कब सीख ली?”

दूसरे ने कहा—“भाई एक्टिंग में भी सेंचुरी मार दी, अब फिल्म कब आ रही है?”

किसी ने तो यहां तक कह दिया कि—“अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली भारी पड़ गए हैं।”

कैमरा के सामने विराट का नया अवतार

विज्ञापन की शूटिंग दुबई के खूबसूरत लोकेशन्स पर हुई है, और इसमें विराट कोहली की कैमरा प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी काफी नैचुरल लगती है। ऐसा नहीं लगता कि वो पहली बार ऐसा कोई शूट कर रहे हैं। अनुष्का और विराट की केमिस्ट्री तो हमेशा से पसंद की जाती रही है, लेकिन इस बार विराट की एक्टिंग स्किल्स ने सभी को चौंका दिया है।

क्या विराट कोहली फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगे?

अब सवाल यह है कि क्या विराट कोहली का अगला पड़ाव बॉलीवुड है? अभी तक उन्होंने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अगर विराट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हैं, तो यकीनन यह मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए बड़ी खबर होगी।

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक ऑलराउंड स्टार हैं। चाहे मैदान हो या कैमरा, विराट हर जगह छा जाने की काबिलियत रखते हैं। अब देखना ये है कि फैंस की बातों को सुनते हुए क्या वो सच में बॉलीवुड डेब्यू करते हैं या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के

छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें

'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच

सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!

सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप

राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात

साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन

'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी