न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका को लेकर इस बात के लिए ‘कल्कि’ के मेकर्स पर भड़के फैंस, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पर आई Update

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। इस बात ने फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 2:08:13

2 News : दीपिका को लेकर इस बात के लिए ‘कल्कि’ के मेकर्स पर भड़के फैंस, 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' पर आई Update

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। इस बात ने फैंस काफी निराश कर दिया था। अब खबर है कि पिछले साल रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ से भी दीपिका के क्रेडिट्स हटा दिए गए हैं। दीपिका के चाहने वालों ने क्रेडिट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने दीपिका के नाम को क्रेडिट्स से हटाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। दीपिका के एक फैन पेज ने ओटीटी पर मौजूद ‘कल्कि 2898 एडी’ के एंड क्रेडिट्स का वीडियो क्लिप शेयर किया है।

उन्होंने क्लिप शेयर करते हुए दावा किया है कि नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर ‘कल्कि 2898 एडी’ के पहले पार्ट से दीपिका के क्रेडिट्स हटा दिए गए हैं। यह वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है। इसमें दीपिका का चेहरा नजर आ रहा है। उस पर लिखकर आता है, ‘कल्कि 2898 एडी’ सिनेमेटिक यूनिवर्स कॉन्टीन्यूज। इसके बाद क्रेडिट्स रोल होने शुरू होते हैं। क्रेडिट्स में दीपिका का नाम नजर नहीं आने पर फैंस ने आपत्ति जताई है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “जब मैं जवान था, तो सोचता था कि जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं, एक उम्र के बाद समझदार हो जाते हैं। अब क्या ही बोलूं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “दीपिका को उन्हें बुरा दिखाने के लिए पीआर भी नहीं करना पड़ा। ये लोग खुद की असलियत सामने ला रहे हैं।”

तीसरे ने लिखा, “ऐसा लग रहा है कि दीपिका ने मेल ईगो को चोट पहुंचाई है। ये कितना अनप्रोफेशनल है।” चौथे ने प्रोडक्शन कंपनी विजयंती फिल्म्स पर भड़ास निकालते हुए लिखा, “सबसे घटिया प्रोडक्शन हाउस।” पांचवें ने लिखा, “क्या वाकई दीपिका का नाम हटाने से फिल्म में उनका असर कम होगा?” छठे ने लिखा, “ये एक बहुत ही छोटी सोच का नमूना है।” सातवें ने पूछा, “अब अगला कदम क्या होगा? क्या एआई का यूज करके उनके चेहरे की जगह किसी और का चेहरा लगा दोंगे? मुझे हैरानी नहीं होगी!” बता दें कि दीपिका काफी समय से फिल्म की शूटिंग के घंटे तय करने को लेकर आवाज उठा रही है, जिसकी वजह से उन्हें कुछ फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

वह आखिरी बार साल 2024 में आई तीन फिल्म ‘फाइटर’, ‘कल्कि 2989 एडी’ और ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। प्रभास, दीपिका व अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई। फिर इसका सीक्वल अनाउंस हुआ, जिसमें पहली फिल्म वाली ही स्टारकास्ट थी। हालांकि जैसे ही दीपिका ने 8 घंटे काम का समय तय करने की बात कही, उन्हें फिल्म से आउट कर दिया गया। दीपिका इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका और रणवीर सिंह के घर पिछले साल नन्हीं परी आई थीं, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है।

deepika padukone,kalki 2898 ad movie,prabhas,kalki makers,kalki ott,deepik credits,deepika fans,tu meri main tera main tera tu meri,karti kaaryan,ananya panday

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में जमाएंगे रंग

एक्टर कार्तिक आर्यन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उनकी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की खूब खबरें चल रही हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वे इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी मूवी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों ‘पति पत्नी और वो’ में भी काम कर चुके हैं। इस बीच 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।

खबर है कि मेकर्स जल्द ही फर्स्ट लुक और ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। ट्रेड सूत्रों ने मिड-डे को बताया कि अनन्या के जन्म दिन 30 अक्टूबर को फर्स्ट लुक आएगा। टीम चाहती थी कि पहला लुक खास हो और अनन्या का जन्मदिन परफेक्ट मौका लगा। ट्रेलर कार्तिक के जन्मदिन 22 नवंबर को रिलीज होगा। मार्केटिंग से मेकर्स दोनों लीड्स को सेलिब्रेट करना चाहते हैं पहले अनन्या को पोस्टर से, फिर कार्तिक को ट्रेलर से।

हाल ही में कार्तिक ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा था कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है दिल, मस्ती और त्योहार वाली एनर्जी का परफेक्ट मिक्स। शूटिंग में खूब मजा आया, वो वाइब स्क्रीन पर दिखेगी। अनन्या के साथ दोबारा काम करना पुरानी जगह से शुरू करने जैसा था। वह सेट पर पूरी एक्टिव थी। वह सबको सरप्राइज करेगी। मुझे यकीन है लोग हमारी केमिस्ट्री को पसंद करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड