Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दैव’ बनकर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जबरा फैन पहुंचा थिएटर, मेकर्स को लगी मिर्ची, जारी की सख्त चेतावनी

फिल्म के एक शो के दौरान एक फैन ‘कांतारा’ के ‘दैव’ के वेश में थिएटर पहुंच गया। वीडियो में वह पूरी तरह पारंपरिक ‘दैव अवतार’ में नजर आता है, जिसे देखकर दर्शकों में उत्साह तो बढ़ा लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला विवाद का रूप ले गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Oct 2025 2:34:52

‘दैव’ बनकर ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जबरा फैन पहुंचा थिएटर, मेकर्स को लगी मिर्ची, जारी की सख्त चेतावनी

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। मात्र 6 दिनों में ही इस फिल्म ने ₹290 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों में इसकी दीवानगी लगातार बढ़ रही है। हालांकि, इसी जोश के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने मेकर्स को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल, फिल्म के एक शो के दौरान एक फैन ‘कांतारा’ के ‘दैव’ के वेश में थिएटर पहुंच गया। वीडियो में वह पूरी तरह पारंपरिक ‘दैव अवतार’ में नजर आता है, जिसे देखकर दर्शकों में उत्साह तो बढ़ा लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला विवाद का रूप ले गया। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया, जिसके बाद होम्बले फिल्म्स ने 7 अक्टूबर को एक वॉर्निंग लेटर जारी किया।

पत्र में मेकर्स ने लिखा कि “धैवराधने कर्नाटक के तुलुनाडु की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है।” उन्होंने कहा कि ‘कांतारा’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ का उद्देश्य इस परंपरा को सम्मानपूर्वक प्रदर्शित करना था, न कि इसका अनुकरण करना। पत्र में फैंस से अनुरोध किया गया है कि वे सार्वजनिक स्थानों या सिनेमाघरों में फिल्म के दैवीय पात्रों की नकल न करें, क्योंकि यह आस्था के साथ खिलवाड़ है और तुलु समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

मेकर्स ने आगे कहा कि इस तरह की गतिविधियां धैवराधने की पवित्रता को नुकसान पहुंचा सकती हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे इन पात्रों के आध्यात्मिक महत्व को समझें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें। उनका कहना था कि “फिल्म भक्ति को प्रदर्शित करती है, उसका प्रदर्शन नहीं है।”

फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और राकेश पुजारी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘कांतारा चैप्टर 1’ न केवल अपनी शानदार सिनेमेटोग्राफी और लोकआस्था के चित्रण के लिए सराही जा रही है, बल्कि दर्शकों के बीच सांस्कृतिक चर्चा का केंद्र भी बन गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका