न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, सोनम-अनन्या सहित बॉलीवुड के इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार (1 नवंबर) देर रात निधन हो गया। रोहित 63 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के आश्लोक अस्पताल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Nov 2024 10:50:00

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन, सोनम-अनन्या सहित बॉलीवुड के इन सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का शुक्रवार (1 नवंबर) देर रात निधन हो गया। रोहित 63 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के आश्लोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्टों के अनुसार रोहित को पिछले सप्ताह ही ICU से डिस्चार्ज किया गया था, लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। रोहित के निधन की खबर से फैशन जगत और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) ने रोहित को श्रद्धांजलि दी है।

FDCI ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे लीजेंडरी डिजाइनर रोहित बल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उनके अनोखे स्टाइल और इनोवेशन ने भारतीय फैशन को नई ऊंचाइयां दीं।” उल्लेखनीय है कि श्रीनगर में जन्मे रोहित ने साल 1986 में फैशन इंडस्ट्री में कदम रखा था। साल 2001 में उन्हें ‘किंगफिशर फैशन अचीवमेंट’ और साल 2006 में उन्हें 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला। साल 2012 में रोहित लैक्मे ग्रैंड फिनाले डिजाइनर बने। पिछले दिनों लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में उन्होंने 'कायनात : ए ब्लूम इन द यूनिवर्स' कलेक्शन पेश किया था।

रोहित पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। पिछले साल दिसंबर में उन्हें हार्ट प्रॉब्लम के चलते ICU में भर्ती किया गया था। उन्होंने इस साल फरवरी में फैशन इंडस्ट्री में वापसी की। रोहित ने करिअर में नाओमी कैंपबेल से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई सितारों के लिए डिजाइन किया। रोहित ने अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए भी पोशाकें डिजाइन कीं, जिसमें उन्होंने भारतीय मनोरंजन उद्योग में अपनी विविध प्रतिभा और पहुंच का प्रदर्शन किया।

सोनम ने शेयर की भावुक पोस्ट, अनन्या ने साझा किया फैशन वीक का वीडियो

रोहित की अचानक मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। कलाकार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भावुक पोस्ट की है। सोनम ने लिखा, “प्यारे गुड्डा, मैं दिवाली मनाने ही जा रही थी तुम्हारी दी हुई ड्रेस में, इतने में ये दुखद खबर सामने आई और मेरा दिल टूट गया। मैंने कई बार तुम्हारे डिजाइनर कपड़ों को पहनकर रैम्प वॉक किया है। तुम कमाल के हो, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।”

करीना कपूर खान ने भी रोहित की तस्वीर शेयर करते हुए इमोजी के साथ अपना दुख प्रकट किया है। अनन्या पांडे ने हाल ही में हुए फैशन वीक का एक प्यारी वीडियो साझा किया है जिसमें वह रोहित के साथ रैम्प पर झूम रही हैं। यह वीडियो कुछ ही दिन पहले का है। रोहित का आखिरी शो अक्टूबर में दिल्ली में हुआ था, जिसमें अनन्या उनकी शो स्टॉपर थीं। नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने भी रोहित को याद किया है। सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा और काजोल सहित कई सितारों ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रोहित के जाने का दुख जाहिर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार