न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फैसल ने कहा, आमिर ने घर में कर दिया था बंद, महेश बाबू के 50वें जन्मदिन पर फैंस को मिला यह तोहफा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैसल खान ने भी कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनकी कोई फिल्म हिट नहीं...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 1:31:25

2 News : फैसल ने कहा, आमिर ने घर में कर दिया था बंद, महेश बाबू के 50वें जन्मदिन पर फैंस को मिला यह तोहफा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैसल खान ने भी कुछ फिल्मों में काम किया है। हालांकि उनकी कोई फिल्म हिट नहीं रही, जिससे वे जल्द ही इंडस्ट्री से बाहर हो गए। फैसल कम ही लाइमलाइट में रहते हैं। कई बार खबरें आईं कि फैसल की मानसिक हालत खराब है। हाल ही पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान 59 साल के फैसल ने कई शॉकिंग खुलासे किए। फैसल ने कहा कि मेरे परिवार वाले कह रहे थे कि मुझे सिजोफ्रेनिया है और मैं पागल हो गया हूं। मैं सोसाइटी को नुकसान पहुंचा सकता हूं। मेरे बारे में ये सब बातें हो रही थीं। मैं खुद को देख रहा था और सोच रहा था कि क्या यार, मैं इस चक्रव्यूह से कैसे निकलूं? चक्रव्यूह हो गया था मेरे लिए।

मैं उसमें उलझ गया था, क्योंकि सारी फैमिली मेरे खिलाफ जा रही थी। मुझे पागल समझ रहे थे। आमिर ने मुझे घर में बंद कर दिया था, इसलिए मैं अपने पिता से मदद नहीं मांग पा रहा था। इस दौरान, मैं नमाज पढ़ता और दुआएं मांगता था। उस समय कभी-कभी मुझे लगता था कि मेरे पिता शायद मेरी मदद कर पाएं, क्योंकि उस समय उनकी दूसरी पत्नी थी और वो फैमिली पॉलिटिक्स से दूर थे, लेकिन उनसे संपर्क करना मुश्किल था क्योंकि मेरे पास न तो अपने पिता का फोन नंबर था और न ही मेरे पास मोबाइल फोन। वहीं मैं कमरे से बाहर नहीं जा सकता था, क्योंकि बॉडीगार्ड मेरे रूम के बाहर खड़े रहते थे।

वो मुझे दवाइयां देते थे। मेरे और आमिर के बीच की दूरी के लिए उनके करीबी लोग जिम्मेदार हैं। आमिर का ब्रेनवॉश किया गया था। मैं आमिर को जानता हूं। वो बहुत दयालु हैं। आमिर ये सब नहीं सोच सकते हैं। मैंने कुछ एक्टर्स से संपर्क करने की कोशिश की थी। मैंने सोचा वो लोग मेरे और आमिर के बीच के खराब रिश्ते को सुधारने में मदद करेंगे। मैंने आदित्य चोपड़ा से संपर्क करने की कोशिश की। मैं वाईआरएफ के बाहर भी गया था लेकिन उन्होंने मुझे अपॉइंटमेंट नहीं दिया। मैंने उनके लिए एक नोट छोड़ा था। मैंने शाहरुख खान को भी फोन करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। मैं मन्नत के बाहर गया था। उनको आमिर के साथ अपने रिश्ते खराब होने का डर होगा क्योंकि वे एक बहुत बड़ी हस्ती हैं।

महेश बाबू की फिल्म SSMB29 से प्री-लुक टीजर पोस्टर जारी

टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू आज शनिवार (9 अगस्त) को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर महेश बाबू के फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। बता दें महेश बाबू फिल्म ‘गुंटुर कारम’ के बाद से डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ फिल्म SSMB29 में बिजी हैं। महेश बाबू और राजमौली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से महेश बाबू का बिना चेहरे वाला एक प्री-लुक टीजर पोस्टर जारी किया है। साथ ही बताया है कि फिल्म पर ऑफिशियल स्टेटमेंट और पोस्टर आगामी नवंबर में जारी किया जाएगा।

राजामौली ने पोस्ट में लिखा है, “विश्व और भारत में डियर सिनेमा लवर्स और महेश बाबू के फैंस, काफी समय हो गया है, शूटिंग शुरू किए और हम आपकी उत्सुकता की दिल से प्रशंसा करते हैं। इस फिल्म की स्टोरी और स्कोप बड़ा है। मुझे लगता है कि केवल तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस से न्याय नहीं हो सकता। जिस दुनिया को हम बना रहे हैं हम उसके मर्म, गहराई और उत्सर्जन पर काम कर रहे हैं, जिसका खुलासा नवंबर 2025 में होगा, ऐसा जैसा कि आपने कभी पहले नहीं देखा होगा, आप सभी के धैर्य के लिए धन्यवाद #GlobeTrotter.”

पोस्टर में महेश बाबू शिव के भक्त नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनके गले में जो मोतियों की माला है, उसमें महादेव का त्रिपुंड, त्रिशूल, डमरू, नंदी बैल और रुद्राक्ष लटका नजर आ रहा है। यह एक माइथोलॉजी फिल्म भी हो सकती है। महेश बाबू ने लिखा, “आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया. #GlobeTrotter” फिल्म के बारे में बता दें इसमें प्रियंका चोपड़ा, आर. माधवन और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे। महेश बाबू की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से हुई है। उनके एक बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी