साउथ सिनेमा की सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ तो आप भूले नहीं होंगे। फिल्म में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त और दमदार किरदार लंबे समय तक चर्चा में रहा था। लेकिन उस किरदार को चुनौती देने वाला विलेन यानी फहाद फाजिल भी किसी से कम नहीं थे। अपनी रौबदार एक्टिंग और खामोश लेकिन असरदार स्क्रीन प्रेजेंस से उन्होंने भी फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। अब एक बार फिर फहाद सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उनका मोबाइल फोन है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।
फहाद फाजिल आज भी चलाते हैं कीपैड फोन
हाल ही में फहाद फाजिल अपनी नई अपकमिंग फिल्म के मुहूर्त समारोह में नजर आए, जहां उन्हें एक शानदार और लग्जरी कीपैड फोन पर बात करते हुए स्पॉट किया गया। अब इस दौर में जहां हर कोई स्मार्टफोन का दीवाना है, वहीं फहाद का ऐसा रेट्रो फोन यूज करना लोगों के लिए हैरानी का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर इतने बड़े स्टार होकर भी वे क्यों कीपैड फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।














