Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाला की तीसरी एक्स वाइफ एलिजाबेथ ने उन पर लगाए गंभीर आरोप, अगर मैं मरती हूं तो…, एक्टर ने दिया यह जवाब

साउथ इंडियन एक्टर बाला (42) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। बाला के काम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चाओं में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 11:27:51

बाला की तीसरी एक्स वाइफ एलिजाबेथ ने उन पर लगाए गंभीर आरोप, अगर मैं मरती हूं तो…, एक्टर ने दिया यह जवाब

साउथ इंडियन एक्टर बाला (42) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। बाला के काम के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चाओं में रहती है। बाला ने चार शादी की है। उन्होंने साल 2008 में चंदना सदाशिव के साथ शादी की थी, लेकिन एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया। बाला फिर अमृता सुरेश के साथ विवाह बंधन में बंधे। शादी के 9 साल बाद उनके रास्ते अलग हो गए। एलिजाबेथ उदयन उनकी तीसरी बीवी थीं जिनसे उन्होंने साल 2021 में शादी की और साल 2024 में उनकी राहें जुदा हो गईं। पिछले साल ही बाला ने कोकिला के साथ चौथी शादी रचाई है।

हालांकि बाला ने मनोरमा ऑनलाइन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सिर्फ दो ही शादियां की हैं। उनकी पहली बीवी चंदना थीं और दूसरी कोकिला हैं। इस बीच बाला की एक्स वाइफ एलिजाबेथ ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती हैं और वहीं से अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उनका कहना है कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार बाला होंगे। वीडियो में एलिजाबेथ बोलती हैं कि मैं इस हालत में वीडियो नहीं बनाना चाहती थी लेकिन मैं बहुत कुछ बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

मुझे कई धमकियों वाले वीडियो और काउंटर-केस मिले, जिनमें मुझे अपने परिवार की रक्षा करो और पैसे चूसने वाली जोंक कहा गया। वो तो यहां तक कह रहे हैं कि शादी हुई ही नहीं। कोई समारोह ही नहीं हुआ, वो कह रहे हैं कि ये सब मेरा मनगढ़ंत है। फिर मुझे समझ नहीं आता कि उन्होंने लोगों के सामने मुझे अपनी पत्नी के रूप में क्यों पेश किया, इंटरव्यू और स्टेज शो क्यों किए। अगर मैं मर गई तो इसका पूरा जिम्मेदार वही इंसान होगा। मैंने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि पुलिस मेरी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।

फिर शिकायत डीवाईएसपी ऑफिस को भेज दी गई। वो एक बार पूछताछ के लिए मेरे घर आए थे लेकिन उसके बाद कोई जानकारी नहीं मिली। मामला अदालत में चल रहा है। कई बार वो और उनके वकील पेश नहीं हुए। अगर मैं मरती हूं तो इसकी वजह सिर्फ एक व्यक्ति बाला होगा। उसने मुझे धोखा दिया, मेरा शारीरिक शोषण किया और मीडिया में मुझे बदनाम किया। सिर्फ उसने ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार ने। मैं ये सब इस उम्मीद से कर रही हूं कि मुझे किसी तरह न्याय मिलेगा। सब कहते हैं कि लड़कियों को इंसाफ मिलेगा, लेकिन अब मुझे लगता है कि न्याय सिर्फ अमीरों और ताकतवर लोगों के लिए है।” एलिजाबेथ ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “क्या मुझे मरने से पहले इंसाफ मिलेगा?”
bala,actor bala,bala kumar,elizabeth udayan,bala elizabeth,bala elizabeth divorce,elizabeth hospital,elizabeth video बाला ने कहा,मैं अब अपनी पत्नी कोकिला के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा हूं...
बाला ने एलिजाबेथ के इन आरोपों पर रिएक्शन दी है। उन्होंने मातृभूमि न्यूज से बात करते हुए कहा कि मैं अब अपनी पत्नी कोकिला के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा हूं। शादी के बाद से हमारा एक बार भी झगड़ा नहीं हुआ। जब मेरी जिंदगी इतनी अच्छी चल रही है, तो मैं किसी और को क्यों तकलीफ दूं? मैं यहां अपनी सफाई देने नहीं आया हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कोर्ट का आदेश भी है, जिसके मुताबिक हम दोनों में से किसी को भी इस मामले में कोई कमेंट नहीं करना है।

उसने इसका उल्लंघन किया है। फिर भी, मैं यही कहता हूं कि वो मेरी दुश्मन नहीं है। ना तो मैं हाल ही में उससे मिला हूं, न ही उसे फोन किया है। पहले मैंने कहा था कि पैसों के लिए मुझ पर ये एक सामूहिक हमला है। मैंने जिंदगी में बहुत कुछ खोया है। मेरी बस यही गुजारिश है कि अब मुझे अकेला छोड़ दो। मेरे परिवार और मेरे साथ यहां गलत बर्ताव हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका