न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब सब ठीक है..., गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों पर वकील का बयान

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि उनकी पत्नी सुनीता से तलाक होने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Feb 2025 5:10:56

अब सब ठीक है..., गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों पर वकील का बयान

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें थीं कि उनकी पत्नी सुनीता से तलाक होने वाला है। हाल ही में जब गोविंदा से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। अब एक्टर के वकील ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। वकील ने पुष्टि की कि सुनीता ने तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन यह छह महीने पहले हुआ था। उन्होंने आगे बताया कि अब दोनों के बीच सभी मुद्दे सुलझ गए हैं और वे फिर से साथ आ गए हैं। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान कहा कि सुनीता ने डिवोर्स फाइल किया था लेकिन पिछले कुछ समय में दोनों के बीच की बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग हुई है। अब सबकुछ ठीक हो गया है। नए साल पर हमने साथ में नेपाल में भी ट्रेवल किया था। हमने पशुपतिनाथ मंदिर में साथ में पूजा भी की थी।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दोनों अब एक साथ नहीं रहते। इस पर गोविंदा के वकील ने सफाई दी और कहा कि ये खबरें महज अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि दोनों एक ही घर में रहते हैं। जब गोविंदा सांसद बने थे, तब उन्होंने आधिकारिक कार्यों के लिए अपने फ्लैट के सामने एक बंगला लिया था। वहां वे कभी-कभी ऑफिस के काम के चलते रुक जाते थे, लेकिन शादी के बाद से ही कपल हमेशा साथ रहा है।

अफवाहों की असली वजह

जब वकील से पूछा गया कि ऐसी अफवाहें आखिर आ कहां से रही हैं, तो उन्होंने सोशल मीडिया को इसकी वजह बताया। उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट और इंटरव्यूज़ में सुनीता के बयान को अधूरा दिखाया जा रहा है, जिससे लोगों में गलतफहमी फैल रही है।

उदाहरण के तौर पर, जब सुनीता ने कहा कि उन्हें अगले जन्म में गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए, तो इसका पूरा संदर्भ नहीं दिखाया गया। असल में, उन्होंने आगे कहा था कि वे गोविंदा जैसा बेटा चाहती हैं। इसी तरह, वैलेंटाइन वाले बयान को भी गलत तरीके से पेश किया गया। सुनीता ने कहा था कि उन्होंने खुद के साथ वैलेंटाइन मनाया, जिसका मतलब था कि उन्होंने उस दिन काम किया।

वकील ने जोर देकर कहा, "गोविंदा और सुनीता साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे। दोनों का कभी भी तलाक नहीं होगा।"

गोविंदा और सुनीता की लव स्टोरी

गोविंदा और सुनीता कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे और उन्होंने लव मैरिज की थी। दोनों ने साल 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। उनका बेटा यशवर्धन आहूजा अब लाइमलाइट में रहने लगा है।

गोविंदा का फिल्मी बैकग्राउंड रहा है और उनके बड़े भाई कीर्ति कुमार भी एक्टर-डायरेक्टर रह चुके हैं। वकील के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि गोविंदा और सुनीता के बीच कोई अनबन नहीं है और वे आज भी एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ