न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्ट्रेस एवलिन बनीं मां, ‘अंतिम’ के गाने का टीजर रिलीज, मिनिषा ने फोटो शेयर कर दी गुरुपर्व की बधाई

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा और उनके पति तुषान भिंडी के घर खुशियां आ गई हैं। एवलिन ने बेटी को जन्म दिया है। उसका नाम अवा रानिया भिंडी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 5:49:59

एक्ट्रेस एवलिन बनीं मां, ‘अंतिम’ के गाने का टीजर रिलीज, मिनिषा ने फोटो शेयर कर दी गुरुपर्व की बधाई

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा और उनके पति तुषान भिंडी के घर खुशियां आ गई हैं। एवलिन ने बेटी को जन्म दिया है। उसका नाम अवा रानिया भिंडी रखा है। एवलिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्हें चाहने वालों के लिए यह जानकारी शेयर की। साथ ही बेटी की झलक भी दिखाई। अवा का जन्म 12 नवंबर को हुआ था। एवलिन ने कैप्शन में लिखा, "मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण रोल...मम्मी।" फोटो में एवलिन ने अवा को बेबी स्लिंग में रखा है। एवलिन ने उसका सिर चेस्ट पर रखा है और किस करती हुई नजर आ रही हैं। अवा का मतलब जिंदगी, चिड़िया, पानी और आइलैंड होता है।

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने एवलिन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "आपको बधाई हो मेरी प्यारी।" एवलिन ने इसी साल 6 जून को बॉयफ्रेंड तुषान से ऑस्ट्रेलिया में क्रिस्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। यह एक प्राईवेट सेरेमनी थी, जिसमें दोनों के परिजन और कुछ करीबी ही शामिल हुए थे। उनकी सगाई अक्टू बर 2019 में हुई थी। तुषान एक डेंटल सर्जन हैं। एवलिन ने साल 2006 में एक अमेरिकन मूवी से डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2012 में बॉलीवुड में From Sydney with Love फिल्म के साथ एंट्री ली। साल 2013 में 'ये जवानी है दीवानी' में उन्होंने लारा का किरदार निभाया था।

24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी अंतिम : द फाइनल ट्रुथ फिल्म

सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम : द फाइनल ट्रुथ’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से एक गाने ‘कोई तो आएगा’ का टीजर सामने आया है। इसे सलमान ने शेयर किया है। इसमें सलमान पूरी तरह से बीस्ट मोड में दिखाई दे रहे हैं। सलमान हड्डियों को तोड़ते और सिर फोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान का यह अंदाज बड़ा निराला है। इसका म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है और बोल रवि बसरूर और शब्बीर अहमद ने लिखे हैं। बैकग्राउंड वोकल्स रवि बसरूर और उनकी टीम ने दिए हैं।

यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं। साईं मांजरेकर और प्रज्ञा जायसवाल भी लीड रोल में हैं। फिल्म में एक तरफ जहां सलमान एक सरदार के गेटअप में हैं, तो वहीं दूसरी ओर आयुष का ट्रांसफॉर्मेशन भी लाजवाब था। आयुष ने गजब की बॉडी बनाई है। मूवी 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न पर आधारित है।

मैंने सेवा की परंपरा को हमेशा जारी रखा : मिनिषा लांबा

आज शुक्रवार (19 नवंबर) को देशभर में प्रथम पातशाही गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का जश्न मनाया जा रहा है। लोग गुरूद्वारे जाकर सिर झुका रहे हैं। एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने बंगला गुरूद्वारे से अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को गुरुपर्व की बधाई दी है। फोटो में मिनिषा बंगला साहिव गुरुद्वारा में दोनों हाथ जोड़े खड़ी हैं। उन्होंने ब्लू सूट पहना है और सिर पर दुपट्टा भी कैरी किया है। एक दूसरी फोटो में मिनिषा सरोवर किनारे बैठी दोनों हाथ जोड़े गुरु को नमन कर रही हैं।

मिनिषा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि मैं कुछ ही दिन पहले गुरुद्वारे का दर्शन करने के लिए गई थीं, जो कि मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं था। जब मैं दिल्ली में पढ़ाई कर रही थीं तब अक्सर वहां जाती रहती थीं। लेकिन कई सालों से मुझे वहां जाने का मौका नहीं मिल पाया है। मैंने सेवा की परंपरा को हमेशा जारी रखा, जो मेरे पेरेंट्स ने बचपन से ही मुझे सिखाया था। यहां तक कि जब मैं काम के सिलसिले में मुंबई गई थी उस समय भी मैं सेवा करती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर