बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं। अपनी बिकिनी और बोल्ड तस्वीरों से इंटरनेट का टेंपरेचर हाई रखने वाली ईशा गुप्ता ने एक बार अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में ईशा ऑरेंज थाई लेंथ बॉडी फिटेड ड्रेस में नजर आ रही है। इस ऑरेंज ड्रेस के साथ ईशा गुप्ता ने ब्राउन लेदर लोफर्स कैरी किए हुए हैं। ब्राउन कलर के लकड़ी के स्टूल पर बैठकर वह एक से बढ़कर एक सिजलिंग पोज देती नजर आ रही हैं। न्यूड मेकअप हुआ है और बालों में कर्ल्स किए हैं। कानों में हूप्स पहने हैं। फैन्स को ईशा गुप्ता का यह ग्लैमरस अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।














