न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशा ने ट्रोलर्स पर यूं साधा निशाना, आमिर के एड पर आपत्ति, इन्होंने की शाहरुख के साथ फोटो शेयर

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता पिछले दिनों एक टॉपलेस फोटो के चलते विवादों में फंस गई थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। ईशा ने जो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 1:13:43

ईशा ने ट्रोलर्स पर यूं साधा निशाना, आमिर के एड पर आपत्ति, इन्होंने की शाहरुख के साथ फोटो शेयर

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता पिछले दिनों एक टॉपलेस फोटो के चलते विवादों में फंस गई थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। ईशा ने जो फोटो शेयर की थी, उसमें वे कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी थीं। अब ईशा ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

ईशा ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह जेंडर बायसनेस (भेदभाव) है और कुछ नहीं। इतने सारे मेल एक्टर्स शर्टलेस होकर फोटो शेयर करते हैं लेकिन उनसे कोई कुछ नहीं कहता। लोग शर्टलेस एक्टर्स को देखकर कहते हैं, वाह भाई क्या बॉडी है!!’

महिलाओं के कपड़े देखकर यदि लोगों के मन में रेप का ख्याल भी आता है तो यह प्रॉब्लम वाली बात है। ये लोगों की मेंटलिटी है जिसे ब्लेम करना चाहिए। मैं इतनी मैच्योर हो चुकी हूं कि अब ऐसी बातों पर रिएक्ट ही नहीं करती। आप कुछ भी कर लें लोग उंगली उठाना नहीं छोड़ेंगे। एक बार मैने साड़ी में फोटो शेयर की थी जिस पर कमेंट आया, ‘आज पूरे कपड़ों में फोटो डाला है, जब मैं मेकअप वाली फोटो डालती हूं तो लोग कहते हैं प्लास्टिक ब्यूटी और जब बिना मेकअप के शेयर करती हूं तो मुझे बदसूरत कहते हुए मेकअप की सलाह देते हैं।

esha gupta,aamir khan,shahrukh khan,esha bold photo,aamir ceat ad,makrand deshpande,bollywood news in hindi

सीएट के एड में आमिर ने दी यह सलाह तो भाजपा सांसद ने जताई नाराजगी

आमिर खान पिछले कई दिनों से अपने एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आमिर टायर कंपनी सीएट लिमिटेड के एक एड में लोगों को सलाह दे रहे हैं कि दिवाली पर गलियों में पटाखे ना फोड़ें। इसे लेकर बीते दिनों लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया था। अब इसी एड को लेकर भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने आपत्ति जताई है। अनंत ने सिएट टायर्स के एमडी और सीईओ अनंत वर्धन गोयनका को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नमाज के दौरान सड़कों पर जाम की वजह से लोगों को हो रही परेशानी पर एक विज्ञापन जारी करने का आग्रह किया है।

अनंत ने ये भी बताया है कि इस विज्ञापन की वजह से हिंदुओं के बीच रोष पैदा हो रहा है। अनंत ने लिखा कि आपकी कंपनी के विज्ञापन में आमिर खान लोगों को सड़कों पर पटाखे ना फोड़ने की सलाह दे रहे हैं। वे बहुत अच्छा संदेश दे रहे हैं। आम मुद्दों के लिए आपकी चिंता पर जनता को तालियां बजानी चाहिए। लेकिन मैं भी सड़कों पर लोगों की एक और समस्या का समाधान करने की मांग करता हूं। आप हर शुक्रवार को नमाज के नाम पर और मुसलमानों द्वारा अन्य मौकों पर सड़कों को अवरुद्ध करने को लेकर भी विज्ञापन जारी करें।

esha gupta,aamir khan,shahrukh khan,esha bold photo,aamir ceat ad,makrand deshpande,bollywood news in hindi

सर्कस में साथ काम कर चुके मकरंद देशपांडे ने शाहरुख...

शाहरुख खान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उनका पहला सीरियल फौजी था। वे 'सर्कस' धारावाहिक में भी नजर आए। सर्कस में अभिनेता मकरंद देशपांडे भी थे। मकरंद और शाहरुख ने कई फिल्मों में भी साथ में काम किया है। हाल ही में मकरंद ने शाहरुख के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। फोटो में उनके पुराने साथी आशुतोष गोवारिकर और सतीश कौल भी हैं। मकरंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह अनसीन फोटो डाली है।

इसमें शाहरुख, मकरंद के गले पर लिपटे हुए हैं। आशुतोष पीछे और सतीश साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। मकरंद ने कैप्शन में लिखा, 'आशुतोष गोवारीकर, सतीश कौल और शाहरुख खान के साथ 'सर्कस' की शूटिंग का बहुत मजा लिया। मुझे याद नहीं है कि इस तस्वीर को किसने क्लिक किया! इसके लिए मुझे क्षमा करें। मेरी भाभी ने कुछ प्यारी तस्वीरें सुरक्षित रखी थीं, दुर्भाग्य से अब वो नहीं रहीं, एक साल पहले उनका निधन हो गया था। यह फोटो मुझे उनकी बेटी यशदा ने भेजी थी।’

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर