एक्टर अजय देवगन पिछले कुछ समय से अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर खबरों में बने हुए हैं। वे जल्द ही ओटीटी प्लैटफॉर्म हॉटस्टार की अपकमिंग वेब सीरीज 'रुद्र-द एज ऑफ डार्कनैस' के साथ ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज के साथ धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। इसमें ईशा का रोल बहुत महत्वपूर्ण होगा। ईशा, अजय की पत्नी या गर्लफ्रेंड के रोल में दिखेंगी। ईशा भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी। इसकी जानकारी देते हुए ईशा ने एक ट्वीट किया।
Rudra - The Edge of Darkness",
my web series debut
& that too opposite Ajay @ajaydevgn who has been a fabulous co-star to me in many films.
produced by @ApplauseSocial and @BBCStudiosIndia . Coming on
अजय देवगन के साथ काम करने को लेकर हैं उत्साहित
ईशा ने
लिखा, 'रुद्र मेरी डेब्यू वेब सीरीज है। वो भी शानदार एक्टर अजय देवगन के
अपोजिट जो कि कई फिल्मों में मेरे को-स्टार रह चुके हैं।' दोनों ने 'मैं
ऐसा ही हूं', 'LOC Kargil' और 'युवा' में काम किया है। समाचार एजेंसी
आईएएनएस के साथ बातचीत में ईशा ने कहा कि लंबे वक्त बाद अजय देवगन के साथ
काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। एक कलाकार के तौर पर मैं ऐसे
प्रोजेक्ट्स पर काम करने में यकीन रखती हूं जो मुझे कुछ नया सीखने में मदद
करें।
ईशा अंतिम बार दिखी थी शॉर्ट फिल्म ‘केकवॉक’ में
रूद्र
सीरीज में राशि खन्ना और हेमंत खेर (स्कैम 1992) भी काम कर रहे हैं।
शूटिंग जुलाई के आखिर में शुरू होगी। सीरीज का प्रोडक्शन अप्लाउज
एंटरटेनमेंट कर रहा है जिसने हाल ही में स्कैम 1992 जैसी हिट वेब सीरीज
बनाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा को आखिरी बार साल 2019 में फिल्म
'केकवॉक' में देखा गया था। ये एक शॉर्ट फिल्म थी। इसी साल ईशा का
इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था जिसके बाद वे काफी ज्यादा चर्चा में
रही थीं। ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था कि अगर किसी को
उनके अकाउंट से किसी तरह का कोई भी मैसेज मिले तो लोग उस पर रिस्पॉन्ड
नहीं करें।














