न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

…तो इसलिए 10 साल तक बॉलीवुड से दूर रहीं ईशा देओल, एक्ट्रेस ने वर्ष 2002 में किया था डेब्यू

सेलेब्रिटी कपल धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को लेकर फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। ईशा ने साल 2002 में ‘कोई मेरे दिल से पूछे’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 8:36:54

…तो इसलिए 10 साल तक बॉलीवुड से दूर रहीं ईशा देओल, एक्ट्रेस ने वर्ष 2002 में किया था डेब्यू

सेलेब्रिटी कपल धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल को लेकर फैंस में हमेशा से क्रेज रहा है। ईशा ने साल 2002 में ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी। हालांकि वर्ष 2011 के बाद उन्होंने रूपहले पर्दे से दूरी बना ली। ईशा अब अजय देवगन की वेब सीरीज ‘रुद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस’ से वापसी कर रही हैं। ईशा ने हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की कि आखिर क्यों उन्होंने 10 साल तक फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।

ईशा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से एक्टिंग से ब्रेक लिया था क्योंकि मैं अपनी लाइफ में सैटल होना चाहती थीं। मैं पति (भरत तखतानी) के साथ घर बसाना चाहती थी और एक परिवार शुरू करना चाहती थी। मैं बस प्यार में थी और इसका आनंद ले रही थी। अगर काम करती तो इसे अच्छे से एंजॉय नहीं कर पातीं। जब आपके बच्चे बहुत छोटे होते हैं तो हर चीज पर सही ध्यान देना होता है। एक महिला के लिए घर बसाना और परिवार शुरू करना ‘महत्वपूर्ण’ है। ईशा की दो बेटियां हैं।

वेब सीरीज रुद्र में अजय के अपोजिट नजर आएंगी ईशा

वेब सीरीज ‘रुद्र’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में वापसी पर ईशा ने कहा कि अजय के साथ फिर से काम करना एक ऐसी चीज है, जिसका मैं पूरी तरह से इंतजार कर रही हूं। ‘रुद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस’ ब्रिटिश वेब सीरीज ‘लूथर’ का रीमेक है। वेब सीरीज जल्द ही डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी पर लॉन्च होगी। कहानी एक पुलिस अफसर के इर्द-गिर्द घूमती है। यह किरदार ग्रे शेड में है। खास बात ये है कि ईशा और अजय इससे पहले भी कुछ फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

प्रोड्यूसर के तौर पर ईशा का डेब्यू, एक दुआ 26 जुलाई को हुई थी रिलीज

ईशा ने एक्टिंग के अलावा प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू किया है। ईशा ने पति के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है। 26 जुलाई को उनकी फिल्म 'एक दुआ' ओटीटी पर रिलीज भी हो चुकी है। यह भ्रूण हत्या के खिलाफ संदेश देने वाली एक मार्मिक कहानी है। फिल्म में ईशा ने मुख्य भूमिका निभाई है। निर्देशन राजकमल मुखर्जी ने किया है, जो ईशा के साथ इससे पहले शॉर्ट फिल्म केकवॉक बना चुके हैं। बता दें कि ईशा को 'कोई मेरे दिल से पूछे' के लिए 'बेस्टी फीमेल डेब्यूक' का फिल्मोफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद ईशा ने 'क्या‍ दिल ने कहा', 'युवा', 'धूम', 'दस', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर