न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नॉन वेजिटेरियन हैं धर्मेंद्र लेकिन हेमा के साथ बन जाते हैं वेजिटेरियन, एकता ने दी राम को लेकर सफाई

अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (89) और उनकी पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (76) आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। भले ही ये दोनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Sept 2025 1:05:59

2 News : नॉन वेजिटेरियन हैं धर्मेंद्र लेकिन हेमा के साथ बन जाते हैं वेजिटेरियन, एकता ने दी राम को लेकर सफाई

अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (89) और उनकी पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (76) आज भी लोगों के फेवरेट बने हुए हैं। भले ही ये दोनों अब नई फिल्मों में बहुत कम नजर आते हैं, लेकिन टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जब-तब इनकी पुरानी फिल्मों का मजा लिया जा सकता है। इनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग इनके अंदाज के दीवाने हैं। फैंस इनसे जुड़ी हर बात जानने को बेकरार रहते हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र-हेमा की बेटी एक्ट्रेस ईशा ने उनके बारे में कुछ रोचक बात शेयर की।

ईशा ने बताया कि उनके पिता नॉन वेजिटेरियन हैं, लेकिन मां की पसंद का बहुत सम्मान करते हैं। यही वजह है कि जब भी वे उनके साथ होते हैं, तो शाकाहारी भोजन ही करते हैं। ईशा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में खान-पान पर विचार व्यक्त किए। ईशा ने कहा कि मैंने बचपन से ही साउथ इंडियन खाना खाया है। मेरी रोज की डाइट इडली, सांभर और डोसा-चटनी है। मुझे दही-चावल भी बहुत पसंद हैं। अब तो मेरी बेटियों को भी ये सब बहुत पसंद है। वे हमारे कुक से हफ्ते में कम से कम तीन बार इडली, सांभर और चटनी बनाने की फरमाइश करती हैं।

मेरे पापा, मेरी मां की पसंद का बहुत सम्मान करते हैं, इसलिए जब भी वे उनके साथ होते हैं, तो पूरी तरह से शाकाहारी बन जाते हैं। जब हम कहीं बाहर ट्रेवल करते हैं, तो कभी-कभी वे कुछ नॉन वेज खा लेते हैं, लेकिन उस समय वे किसी और कमरे में जाकर खाते हैं, क्योंकि मम्मी को उस खाने की खुशबू भी पसंद नहीं है। मैंने उन्हें आउटडोर शूट पर भी देखा है और ऐसे प्यारे पल कई बार देखे हैं। मेरी मां ने हाल ही में अपने खान-पान में बदलाव किया है। आजकल खाने और डाइट को लेकर लोगों में काफी जागरूकता है।

पहले मम्मी इस बारे में ज्यादा ध्यान नहीं देती थीं, लेकिन अब वह केवल ग्लूटेन-फ्री खाना ही खाती हैं। बता दें धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी प्रकाश कौर के साथ हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे सनी व बॉबी और दो बेटियां अजीता व विजेता हैं। धर्मेंद्र की दूसरी शादी हेमा के साथ हुई। उनके दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।

esha deol,actress esha deol,dharmendra,Hema Malini,dharmendra hema,dharmendra non vegetarian,esha south indian food,ekta kapoor,ram kapoor,ekta ram

राम कपूर के वजन घटाने के बाद एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर उड़ाया था मजाक!

फिल्ममेकर एकता कपूर ने कुछ समय पहले एक्टर राम कपूर का मजाक उड़ाया था। एकता ने एक वीडियो के जरिए राम के वजन घटाने को लेकर उन पर तंज कसा था। अब एकता ने इस पर सफाई दी है। बता दें एक समय राम का वजन 140 किलो के आस-पास था। इसके बाद उन्होंने 18 महीनों में करीब 55 किलो वजन घटा लिया। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की हर ओर चर्चा होने लगी। इसके बाद एकता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमे वह यह बोलती नजर आ रही थीं कि उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो अब उन्हें क्या करना चाहिए?

क्या उन्हें एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट लेनी चाहिए? मौनजारो? ओजेम्पिक? ये सब करूं? चुप रहूं या छोड़ दूं? हम बड़े ही अच्छे लगते हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ओजेम्पिक हो जाए।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। उनकी ‘बड़े ही अच्छे लगते हैं’ वाली बात ने सबका ध्यान खींचा। ऐसा लगा कि वह राम के वेट लॉस पर निशाना साध रही हैं। तब राम की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने भी जवाब दिया था। अब एकता ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा कि मैंने अपना वीडियो शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो जारी करने से पहले शेयर किया था।

प्रोमो में लीड किरदार समाज की सोच के मुताबिक खुद को बदलने और मध्यम में फिट होने की कोशिश करता है। मैं टीवी पर वजन और आत्मविश्वास जैसे जरूरी मुद्दों को सामने लाना चाहती थीं। मेरा मकसद बॉडी पॉजिटिविटी जैसे मुद्दों पर बात करना था, लेकिन लोगों ने इसे गलत तरीके से समझ लिया। लोगों ने इसे राम से जोड़ना शुरू कर दिया जिसके बाद मैं काफी हैरान हो गईं कि इसमें राम कहां से आ गए। राम न तो औरत हैं और न वह इन दिनों टीवी पर नजर आ रहे हैं, फिर उनसे क्यों जोड़ा जा रहा है। लेकिन हां, उन्होंने काफी वजन तो कम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
4 मई को जीत का जश्न तय, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी… बंगाल में पीएम मोदी का बड़ा दावा
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
'नौकरी से निकाले जाने के बाद भी यहां क्यों आए?'… IRS अफसर की बेटी का आखिरी सवाल, अमर कॉलोनी के घर में 15 मिनट में क्या-क्या हुआ?
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
दिल्ली के इन मार्केट्स में सिर्फ ₹200 में मिलेंगी ट्रेंडी स्लीवलेस कॉटन कुर्तियां, गर्ल्स आज ही करें शॉपिंग प्लान
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
'चलो बहन, थोड़ी चुगली हो जाएं'...सहेलियों संग घंटों बातें करने के ये 5 कमाल के फायदे
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह
दादी-नानी का देसी नुस्खा: गर्मियों में कान गीले रखने की सलाह क्यों देते हैं बड़े-बुजुर्ग, जानिए इसके पीछे की वजह