न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशा की 18 साल की उम्र में शादी करना चाहते थे धर्मेंद्र, इस एक्ट्रेस के ससुर ने खरीदी 231 करोड़ की प्रॉपर्टी

एक्ट्रेस ईशा देओल (42) ने करिअर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। इसके बाद ईशा 'धूम', 'युवा'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 7:58:54

2 News : ईशा की 18 साल की उम्र में शादी करना चाहते थे धर्मेंद्र, इस एक्ट्रेस के ससुर ने खरीदी 231 करोड़ की प्रॉपर्टी

एक्ट्रेस ईशा देओल (42) ने करिअर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। इसके बाद ईशा 'धूम', 'युवा', 'दस', 'नो एंट्री', 'काल', 'इंसान' और 'चुरा लिया है तुमने' जैसी फिल्मों में नजर आईं। ईशा के पिता गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को उनका फिल्मों में आना पसंद नहीं था। ईशा ने ‘हाउटरफ्लाई’ के साथ बातचीत करते हुए बताया कि मेरे पिता काफी रूढ़िवादी हैं। वे चाहते थे कि मेरी शादी 18 साल की उम्र में ही हो जाए, क्योंकि उनके आस-पास यही होता आया है।

मेरे पिता पंजाबी हैं और उनकी परवरिश ऐसी जगह हुई है जहां सभी महिलाओं की शादी जल्दी कर दी जाती है लेकिन मेरी परवरिश पूरी तरह से अलग रही है। मैं मां हेमा मालिनी के साथ बड़ी हुई हूं और फिल्मों में उनके करिअर से बहुत प्रेरित रही हूं। मुझे भी अपना नाम बनाना था, लेकिन पिता को मनाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। मुझे पता था कि मैं कुछ करना चाहती थी, लेकिन उन्हें समझाने में थोड़ा वक्त लगा। ये आसान नहीं था, लेकिन अब स्थिति अलग है।

मैंने एक बहुत सख्त माहौल में बड़ा होने का एक्सपीरियंस पाया है। मेरी दादी मुझे छोटी स्कर्ट और स्पेगेटी टॉप पहनने की इजाजत नहीं देती थीं। दादी देर रात तक जागने भी नहीं देती थी। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा टाइम भी देखा है जब मैं देर रात बाहर जाने के लिए माता-पिता से झूठ बोलती थीं। मैंने वो सब किया है, ऐसा नहीं है कि नहीं किया और हां, वो भी मजेदार होता था। उल्लेखनीय है कि ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। उनकी दो बेटियां हैं। ईशा का इसी साल भरत से तलाक हो गया।

esha deol,actress esha deol,dharmendra,Hema Malini,esha marriage,esha film industry,sonam kapoor,actress sonam kapoor,anand ahuja,harish ahuja,london

सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा ने लंदन में खरीदा घर, रिनोवेशन के बाद एक्ट्रेस वहां होंगी शिफ्ट

अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम कपूर (39) के ससुर हरीश आहूजा ने लंदन के नॉटिंग हिल में एक घर खरीदा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रॉपर्टी की कीमत 21 मिलियन पाउंड (231.47 करोड़ रुपए) है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा रिनोवेशन के बाद यहां रहना शुरू कर देंगे। यह प्रॉपर्टी 20000 स्क्वेयर फुट में फैली हुई है और केंसिंग्टन गार्डन से थोड़ी ही दूरी पर है। यह पहले यूके में रजिस्टर्ड चैरिटी और रिलिजियस संस्थान की थी।

हरीश ने कथित तौर पर पिछले साल जुलाई में 8 मंजिला कॉन्वेंट बिल्डिंग खरीदी थी। इस प्रॉपर्टी के एक हिस्से को कुछ फ्लैट्स में बदल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोनम ने साल 2018 में आनंद के साथ शादी की थी। तब से वह लंदन में ही रह रही हैं। हालांकि बीच-बीच में मुंबई भी आती हैं। सोनम ने साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया।

आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट के साथ हाल ही में हुई बातचीत में सोनम ने बताया कि अब जब वह बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रही हैं, तो ज्यादातर समय मुंबई में बिताएंगी। सोनम को आखिरी बार ‘ब्लाइंड’ मूवी में देखा गया था, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री