न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई सनी देओल पर उमड़ा ईशा देओल का प्यार, ‘गदर 2’ के लिए इस अंदाज में किया गुडलक विश

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त तरीके से पसंद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 11:10:05

भाई सनी देओल पर उमड़ा ईशा देओल का प्यार, ‘गदर 2’ के लिए इस अंदाज में किया गुडलक विश

अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त तरीके से पसंद किया गया है। पूरा देओल खानदान फैंस की इस प्रतिक्रिया से उत्साहित है और फिल्म के प्रमोशन में जुटा हुआ है। अब सनी की सौतेली बहन ईशा देओल ने भी उन्हें गुडलक विश किया है। ईशा ने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए क्लैपिंग, फोल्डेड हैंड्स, हार्ट और ईविल आई इमोजी बनाकर सनी को ये पोस्ट टैग की है।

सनी ने भी ईशा के इस कॉम्प्लीमेंट को सराहते हुए तुरंत इंस्टा स्टोरी पर उसकी पोस्ट री-शेयर कर दी। सनी व ईशा की ये बॉन्डिंग फैंस को काफी खुशी दे रही है। पिछले दिनों सनी के बेटे करण देओल को भी ईशा ने पोस्ट कर शादी की मुबारकबाद दी थी। हालांकि ईशा ने शादी अटेंड नहीं की थी। तब उनके पिता गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने शादी में ना बुलाने पर अपनी पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियों ईशा और अहाना से माफी मांगी थी।

esha deol,sunny deol,gadar 2 movie,dharmendra,Hema Malini,ahana deol,bobby deol

धर्मेन्द्र ने इस बात के लिए मांगी थी माफी

धर्मेंद्र ने लिखा था - ‘ईशा, अहाना, हेमा मालिनी और मेरे सभी प्यारे बच्चों, प्यारे तख्तानी और वोहरा, सभी को ढेर सारा प्यार और बेहद सम्मान। बढ़ती उम्र और बीमारी मुझे आपसे निजी तौर पर बात करने की इजाजत नहीं दे रही लेकिन, मैं आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हालांकि ईशा और अहाना की शादी में भी सनी व बॉबी देओल नहीं पहुंचे थे। हेमा की बायोग्राफी में ईशा ने बताया था कि वो सनी को पिता की तरह मानती हैं और उन्हें राखी बांधती हैं।

उन्होंने बॉबी को भी अच्छा भाई बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां और बच्चे एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं। आपको बता दें कि ईशा ने पिछले दिनों एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने कमबैक से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ईशा ने लंबे समय बाद वेब सीरीज के जरिए वापसी की है। ‘हंटर : टूटेगा नहीं, सिर्फ तोड़ेगा’ में ईशा के साथ सुनील शेट्टी, राहुल देव, बरखा बिष्ट सेनगुप्ता और टीना सिंह जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश