न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशा की बर्थडे पार्टी में दिखे ये सितारे, कंगना ने रिया कपूर को दिया जवाब! मनाली में सनी की ‘गदर-2’...

एक्ट्रेस ईशा देओल मंगलवार (2 नवंबर) को 40 साल की हो गईं। इस खास दिन को ईशा ने बड़ी धूमधाम से मनाया। ईशा ने घर में बर्थडे पार्टी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Nov 2021 4:44:55

ईशा की बर्थडे पार्टी में दिखे ये सितारे, कंगना ने रिया कपूर को दिया जवाब! मनाली में सनी की ‘गदर-2’...

एक्ट्रेस ईशा देओल मंगलवार (2 नवंबर) को 40 साल की हो गईं। इस खास दिन को ईशा ने बड़ी धूमधाम से मनाया। ईशा ने घर में बर्थडे पार्टी रखी, जिसमे उनके कजिन भाई अभय देओल, एक्टर तुषार कपूर व फरदीन खान ने भी शिरकत की। इस दौरान उनकी मम्मी हेमा मालिनी भी नजर आईं। ईशा के बर्थडे के लिए खास तरह का केक बनवाया गया था, जिस पर लिखा था-40, फियर्स, फिट एंड फेबुलस। इस दौरान ईशा डीपनेक फ्रॉकनुमा ड्रेस में दिखीं। घर को वाइट फूलों से डेकोरेट किया गया। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें ईशा के पति भरत तखतानी, बहन आहना और उनके पति वैभव अरोड़ा भी हैं। ईशा ने लिखा-अपने प्यारे लोगों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। मुझे जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले हर एक शख्स को मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं। आपने मुझे जो भी बधाइयां भेजीं, मैंने खुद पढ़ी हैं और इतने प्यार से मैं वाकई भावुक हूं। ईशा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2002 में आई मूवी 'कोई मेरे दिल से पूछे' से डेब्यू किया था। इसके लिए ईशा को बेस्ट डेब्यू अवार्ड मिला था। ईशा ने करीब 25 फिल्मों में काम किया है।

रिया ने की पटाखे नहीं जलाने की अपील, तो कंगना ने यूं किया पलटवार

प्रदूषण को देखते हुए देश के कई राज्यों में पटाखों पर बैन लगाया गया है। सोशल मीडिया पर भी कई सेलिब्रिटी पटाखे न जलाने की अपील कर रहे हैं। अब कंगना रनौत ने इसके उलट बयान दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर सदगुरु जग्गी वासुदेव का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ कंगना ने लिखा, 'जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वे तीन दिन तक गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करें। सभी दिवाली पर्यावरण एक्टिविस्ट के लिए सबसे अच्छा जवाब तीन दिन तक ऑफिस जाने के लिए कार का इस्तेमाल न करें।'

कंगना ने सदगुरु की तारीफ करते हुए लिखा- 'इस आदमी ने लाखों पेड़ लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।' बता दें कि कंगना का यह रिएक्शन अनिल कपूर की बेटी रिया की उस पोस्ट के तुरंत बाद आया है जिसमें उन्होंने लोगों से दिवाली पर पटाखे नहीं जलाने की अपील की थी। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे पिछली बार फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आई थीं। अब कंगना जल्द ही ‘धाकड़’, ‘तेजस’ और ‘इमर्जेंसी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

सनी देओल ने चाय की चुस्कियां लेते हुए शेयर की फोटो

एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। सनी ने टीम के साथ फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है, जिसमें वे फिल्म निर्माताओं के साथ नजर आ रहे हैं। सनी ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की हैं। इन फोटो में सनी निर्देशक अनिल शर्मा के साथ चाय पीते दिख रहे हैं।

साथ ही मनाली में सर्दी ज्यादा होने की वजह से तीनों लोग अपने हाथ भी सेक रहे हैं। सनी ने कैप्शन में लिखा- 'रीडिंग सेशन और ठंडी पहाड़ी हवा गदर 2 मनाली।' पिछले दिनों सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर शेयर किया था। गदर फिल्म बंटवारे के बाद पैदा हुआ हालातों पर आधारित थी। इसमें सनी, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर