न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ईशा ने कहा, मैं सिंगल मदर की तरह व्यवहार नहीं करतीं, फराह के कुक को इन्होंने दिया धक्का तो भड़के लोग

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने शादी के 11 साल बाद पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 08 May 2025 7:34:20

2 News : ईशा ने कहा, मैं सिंगल मदर की तरह व्यवहार नहीं करतीं, फराह के कुक को इन्होंने दिया धक्का तो भड़के लोग

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी और सुपरस्टार धर्मेंद्र की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने शादी के 11 साल बाद पिछले साल बिजनेसमैन पति भरत तख्तानी से तलाक की घोषणा की थी। उनके दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। अब ईशा ने एक इंटरव्यू में तलाक के बाद सिंगल पेरेंट के रूप में जीवन के बारे में बात की। ईशा ने यूट्यूब चैनल ममराजी के साथ बातचीत की। इंटरव्यू में ईशा से पूछा गया कि क्या सिंगल मॉम होना ज्यादा फायदेमंद है या ज्यादा मुश्किल। इस पर ईशा ने कहा कि मुझे खुद को सिंगल मदर के रूप में सोचना पसंद नहीं है क्योंकि मैं एक सिंगल मदर की तरह व्यवहार नहीं करती और न ही मैं दूसरे लोगों को मेरे साथ वैसा व्यवहार करने देती हूं।

यह सिर्फ इतना है कि जीवन में, कभी-कभी, कुछ चीजों के चलते आपके रोल्स बदल जाते हैं। अगर यह सही पैटर्न में काम नहीं करता है कि दो लोग एक समय में क्या थे, तो आपको इसे अपने ऊपर लेना चाहिए। खासकर जब आपके बच्चे हों, तो दो मैच्योर लोगों को इसे अपने ऊपर लेना चाहिए और दूसरे तरीके से काम करना चाहिए। लेकिन बच्चों की खातिर एक साथ रहना चाहिए और यही मैं और भरत करते हैं। उल्लेखनीय है कि ईशा भरत तख्तानी ने फरवरी 2024 में अलग होने की घोषणा की थी।

एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट में उन्होंने इस फैसले को शेयर किया था और इस बात पर जोर दिया कि उनकी दो बेटियों की भलाई उनके लिए सबसे पहले होगी। तलाक के बाद भी वे मिलकर बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। इसी बातचीत में ईशा से पूछा गया कि वह काम और मदरहुड के बीच बैलेंस कैसे बनाती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि सभी वर्किंग मदर्स के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। इसके बिना अगर आपका शेड्यूल बिगड़ जाता है, तो गिल्ट और मिसमैनेजमेंट हो जाता है। कई बार मैं एक महीने पहले से पूरा शेड्यूल प्लान कर लेती हूं ताकि बेटियो को वक्त दे सकूं। छुट्टी वाले दिन मैं पूरा दिन बेटियों के नाम कर देती हूं। मैं दोस्तों से कम मिलती हूं और बाहर भी कम जाती हूं क्योंकि इसी तरीके से बैलेंस बना पाती हूं।

2 News : ईशा ने कहा, मैं सिंगल मदर की तरह व्यवहार नहीं करतीं, फराह के कुक को इन्होंने दिया धक्का तो भड़के लोग

फराह खान के यू्ट्यूब व्लॉग के एपिसोड में मुकेश छाबड़ा ने की कुक से बदसलूकी

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग को लेकर विवादों में हैं। लोगों ने उनके कुक दिलीप से की गई बदसलूकी पर नाराजगी जताई है। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के साथ आए एक एपिसोड में उन्हें दिलीप को धक्का देते हुए देखा गया, जिससे दर्शक भड़क उठे। इस एपिसोड की क्लिप वायरल होने के बाद लोगों ने आरोप लगाए कि फराह और उनके मेहमान अक्सर दिलीप के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं।

एपिसोड में रोल के लिए ‘ऑडिशन’ देने के बाद मुकेश बोले, “तुम्हें किचन तक ही सीमित रहना चाहिए।” इसके बाद इसके कुक की मदद लेकर बिरयानी तैयार करते समय मुकेश, दिलीप से बोले, “आपको एक्टिंग नहीं आती, आपको बिरयानी नहीं बनानी आती।” जब फराह ने दिलीप को कम रोशनी में खड़े न होने की सलाह दी, तो दिलीप मजाक में उनके सामने खड़े हो गए। मुकेश ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें एक तरफ धकेल दिया।

यह बात लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वे मुकेश और फराह को ट्रॉल कर रहे हैं। बता दें फराह कई दफा दिलीप को नौकरी से निकालने की धमकी देती नजर आती हैं, जिस पर वे कम सैलरी की शिकायत करते हैं। फराह का यूट्यूब चैनल खाना पकाने और सेलिब्रिटीज संग बातचीत पर केंद्रित है। इस पर 1.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल