न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं ईशा, ‘सैयारा’ के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगी अनीत

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी फिल्मी दुनिया में हैं। ईशा ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Sep 2025 8:10:18

2 News : फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं ईशा, ‘सैयारा’ के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगी अनीत

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी फिल्मी दुनिया में हैं। ईशा ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि ईशा को अपने माता-पिता की जैसे सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी भी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। ईशा ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी कर इंडस्ट्री से दूरी बना ली, लेकिन उनका यह रिश्ता टूट चुका है। दोनों ने बीते साल एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया और अपनी 11 साल की शादी तोड़ दी। तलाक लेने के बाद भी भरत और ईशा अपनी दोनों बेटियों राध्या (8) और मिराया (6) की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले भरत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी नई गर्लफ्रेंड से सभी को मिलवाया था।

इस बीच ईशा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। ईशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात की है। ईशा ने ईटाइम्स से बात करते हुए स्वीकार किया कि उन्होंने और भरत ने अपने मतभेदों को भुला दिया है और अब अपनी बेटियों पर फोकस कर रहे हैं। ईशा ने कहा कि हम दोनों बेटियों की सह-परवरिश कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो आप इसलिए चुनते हैं क्योंकि आप अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात करते हुए ईशा ने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं।

हालांकि अब ईशा फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं। इसे किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास और दौर बताते हुए ईशा ने कहा कि मैं हमेशा प्यार में पड़ने में यकीन रखूंगी। प्यार करते रहना चाहिए। लाइफ में प्यार और साथ होना बहुत अच्छा है, लेकिन यही सब कुछ नहीं है। ईशा ने अपनी बेटियों के लिए कहा कि उन्हें मेरे गाने 'धूम मचाले' और 'दिलबरा' पर डांस करना बहुत पसंद है। मेरी बड़ी बेटी को मेरी मां का गाना 'भूत राजा बाहर आजा' बहुत पसंद है। मैं ने ही अपनी नातिन को अपने मशहूर गानों से परिचित कराया था।

उल्लेखनीय है कि ईशा के एक्स हसबैंड भरत ने कुछ समय पहले मेघना लखानी संग एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, “मेरे परिवार में आपका स्वागत है।” भरत ने इसके साथ एक रेड हार्ट इमोजी लगाई थी। मेघना ने भी भरत के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, “हमारा सफर यहीं से शुरू होता है।”

esha deol,actress esha deol,bharat takhtani,esha bharat,esha bharat divorce,esha divorce,aneet padda,actress aneet padda,nyay movie,saiyaara

‘न्याय’ फिल्म में अनीत पड्डा के साथ होंगे ये सितारे, डायरेक्टर हैं नित्या मेहरा

एक्ट्रेस अनीत पड्डा और एक्टर अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अनीत की एक्टिंग देखने के बाद हर कोई उनका दीवाना हो गया। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर भी अवलेबल है। इस बीच अनीत की नई फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है। बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक अनीत एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और एक्टर अर्जुन माथुर के साथ फिल्म करने वाली हैं, जिसका नाम ‘न्याय’ होगा।

ये एक कोर्टरूम ड्रामा प्रोजेक्ट है। इसे नित्या मेहरा डायरेक्ट करने वाली हैं, जो ‘बार-बार देखो’ और ‘मेड इन हेवन’ जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वह अपने पति करण कपाड़िया के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। यह दोनों की अनीत के साथ उनके वेब शो ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ के बाद दूसरी बार साथ काम करने का मौका होगा। इसमें अनीत का अहम रोल रहेगा। अनीत एक ऐसी पीड़िता का किरदार निभाएंगी जो एक ताकतवर बाबा (आध्यात्मिक गुरु) के खिलाफ हिम्मत से खड़ी होती है, जिसने उनके साथ गलत बर्ताव किया।

कहानी एक जोरदार कोर्टरूम ड्रामे पर आधारित है जो महिलाओं के लिए इंसाफ की लड़ाई दिखाती है। अनीत का किरदार कहानी का केंद्र है। ये फिल्म इंसाफ, ताकत के गलत इस्तेमाल और हिम्मत जैसी थीम्स को दिखाएगी। फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राजेश शर्मा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह