न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में शिल्पा से पूछताछ की तैयारी, करीना ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

बिजनेसमैन राज कुंद्रा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 2:40:50

2 News : 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में शिल्पा से पूछताछ की तैयारी, करीना ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

बिजनेसमैन राज कुंद्रा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कुछ दिन पहले 60 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में कुंद्रा से पूछताछ की थी और अब शिल्पा से पूछताछ की तैयारी है। EOW ने जांच में पाया कि कुंद्रा ने इस रकम में से करीब 15 करोड़ रुपए अपनी पत्नी की कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए थे। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही शिल्पा को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि आखिर किस खर्च या विज्ञापन के एवज में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर की गई, क्योंकि सामान्य परिस्थितियों में विज्ञापन पर इतना खर्च नहीं होता।

साथ ही यह जांच भी की जाएगी कि शिल्पा ने कुंद्रा को इतना बड़ा बिल किस आधार पर दिया। जांच में यह भी सामने आया है कि रेजोल्यूशन पर्सनैलिटीज (RP) नामक कंपनी ने अब तक मांगे गए जरूरी कागजात EOW को उपलब्ध नहीं कराए हैं। शुरुआत में RP को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन अहम दस्तावेज जमा नहीं किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता व्यवसायी को जानबूझकर 26% शेयर नहीं दिए गए, क्योंकि यदि शेयर दिए जाते तो इसकी जानकारी NCLT को देनी पड़ती।

साथ ही यह भी सामने आया है कि 60 करोड़ में से कुछ रकम सिस्टर कंपनियों को भी ट्रांसफर की गई है। EOW इस सप्ताह के अंत तक कुंद्रा को दोबारा समन कर पूछताछ करने की तैयारी में है। इसके अलावा तीन और सेलेब्स नेहा धूपिया, बिपाशा बसु और एकता कपूर से भी पैसे को लेकर जांच के बारे में लेटर लिखा गया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में कुंद्रा और शिल्पा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिससे वे देश से बाहर नहीं जा सकते।

कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि साल 2015 से 2023 के बीच, उन्होंने शिल्पा और कुंद्रा द्वारा संचालित बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में व्यवसायिक विस्तार के नाम पर कुल 60.48 करोड़ रुपए का निवेश किया था। हालांकि उनके अनुसार ये निवेश आरोपियों द्वारा अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया था।

करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म की स्क्रिप्ट रीडिंग का वीडियो

एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना ने साल 2000 में ‘रिफ्यूजी’ फिल्म के साथ करिअर की शुरुआत की थी। तब से ही वह बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रही हैं। करीना ने कई कमाल की फिल्मों में शानदार एक्टिंग का जादू चलाया है। हालांकि सैफ अली खान के साथ शादी के बाद उन्होंने काम कम कर दिया है, लेकिन फिर भी वह बीच-बीच में फिल्में करती रहती हैं। फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार रहता है।

बहरहाल करीना से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने फिल्म निर्माता मेघना गुलजार और साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ अपनी 68वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। करीना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रिप्ट रीडिंग का एक वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों कलाकारों के फोटोशूट भी दिखाए गए हैं। करीना ने लिखा, “बेहद शानदार @meghnagulzar और @therealprithvi के साथ 68वीं फिल्म 'दायरा' का पहला दिन...प्यार और आशीर्वाद भेजें।”

बता दें ‘दायरा’ को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही थी। यह मनोरंजक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर अपराध, सजा और न्याय के बीच के शाश्वत संघर्ष को उजागर करता है, जिसमें करीना और पृथ्वीराज अपनी शक्तिशाली भूमिकाओं में तीव्रता और गंभीरता लाते हैं। फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। आखिरी बार करीना पिछले साल दिवाली पर 'सिंघम अगेन' में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह