बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। दोनों अपने सोशल अकाउंट पर फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इसी कड़ी में दोनों का अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला के वीडियो की बात करे तो इसमें एक्ट्रेस ब्राउन कलर की डीप नेक ड्रेस में नजर आ रही है और उनके सुनहरे बाल हवा में उड़ रहे है। स्लो मोशन में हवा में उड़ती उनकी जुल्फें और चेहरे पर दिलकश अदाएं देखते ही बन रही है। फैन्स एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे है।
उर्वशी के एक फैन ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन इन वर्ल्ड'। वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा है, 'उफ्फ क्या अदा है'। कुछ ही घंटों में उर्वशी के इस वीडियो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं।
बता दें कि उर्वशी को हाल ही में यूएई का गोल्डन वीजा मिला है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी थी। उर्वशी ने लिखा था कि वे भारत की पहली महिला बन चुकी हैं, जिन्हें सिर्फ 12 घंटे में दुबई का गोल्डन वीजा मिल पाया है।














