न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सितारों की सगाई पर सस्पेंस खत्म! कैटरीना कैफ की टीम और विक्की कौशल के पिता ने दी यह सफाई

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों में लोगों की खासी रुचि रहती है। ऐसे में एक्टर और एक्ट्रेस को लेकर कई खबरें उड़ती रहती हैं। इनमें ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 12:56:00

सितारों की सगाई पर सस्पेंस खत्म! कैटरीना कैफ की टीम और विक्की कौशल के पिता ने दी यह सफाई

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों में लोगों की खासी रुचि रहती है। ऐसे में एक्टर और एक्ट्रेस को लेकर कई खबरें उड़ती रहती हैं। इनमें से कोई-कोई ही सही होती है, जबकि अधिकतर हवाई किला निकलती है। यूं तो इनसे कलाकारों को खूब पब्लिसिटी मिलती है, लेकिन कभी-कभार बात ज्यादा बढ़ने पर इनका खंडन करना जरूरी हो जाता है। दरअसल आज हम जिस न्यूज की बात कर रहे हैं वो है एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की सगाई की। बुधवार (18 अगस्त) को यह खबर सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गई। अब पता चला है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी और यह महज अफवाह थी।


टाइगर 3 मूवी की शूटिंग के लिए विदेश जाएंगी कैटरीना

कैटरीना की टीम ने सगाई की इस खबर को कोरी कल्पना बताते हुए सफाई दी है। कैटरीना के स्पोक्सपर्सन ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में सगाई पर कहा, कोई भी रोका सेरेमनी नहीं हो रही है। कैटरीना जल्द ही टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होने वाली हैं। इस मूवी में वे फिर से सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी। दूसरी ओर, फिल्मीबीट के खबर के अनुसार विक्की के पिता शाम कौशल ने भी इन खबरों पर रिएक्ट किया है। सगाई की खबरों को एक्टर के परिवार ने नकार दिया है। शाम कौशल ने कहा कि जी हां, ये सच नहीं है। ये महज एक अफवाह है इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। विक्की व कैटरीना के अन्य करीबियों ने भी इन खबरों को महज अफवाह बताया है।


पैपराजी विरल भयानी ने इंस्टाग्राम से हटाई पोस्ट

बॉलीवुड पैपराजी विरल भयानी ने कैटरीना और विक्की की फोटो शेयर करते हुए उनकी सगाई की खबर दी थी। हालांकि कैटरीना की टीम से संपर्क होने के बाद सभी पोस्ट डिलीट कर दी गई हैं। पैप ने सफाई देते हुए लिखा कि दोपहर में मेरे पास कैटरीना कैफ की टीम की तरफ से कॉल आया था और उन्होंने साफ किया है कि ये सभी अफवाह झूठी हैं। यही वजह है कि हमनें तुरंत सभी इंस्टाग्राम पोस्ट हटा दी हैं। गौरतलब है कि कैटरीना का नाम पिछले कई महीनों से विक्की के साथ जुड़ रहा है। पिछले दिनों अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने एक इंटरव्यू के दौरान दोनों के रिलेशन को कन्फर्म किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका