न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुडाचारी के एक्शन सीन को करते वक्त घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन में लगा कट, तस्वीर वायरल

हैदराबाद में एक्शन से भरपूर फिल्म गुडाचारी 2 की शूटिंग जारी है। इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Oct 2024 12:50:54

गुडाचारी के एक्शन सीन को करते वक्त घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन में लगा कट, तस्वीर वायरल

सलमान खान के साथ टाइगर 3 में बतौर खलनायक अपने अभिनय का जुदा रंग दिखाने में सफल रहे इमरान हाशमी इन दिनों हैदराबाद में तेलुगु फिल्म गुडाचारी की शूटिंग कर रहे हैं। इन दिनों हिन्दी सिनेमा के उन सितारों को दक्षिण भारतीय फिल्मों में खलनायक के तौर पर बहुत काम मिल रहा है जिन्होंने कभी हिन्दी में सफलतम नायक के रूप में काम किया था। बदलते वक्त और काम की मांग को देखते हुए आजकल ये सितारे दक्षिण के साथ-साथ हिन्दी में भी खलनायक के रूप में नजर आ रहे हैं, जिनमें बॉबी देओल के साथ इमरान हाशमी भी शामिल हैं।

गुडाचारी का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म का दूसरा पार्ट तैयार किया जा रहा है। हैदराबाद में एक्शन से भरपूर फिल्म 'गुडाचारी 2' की शूटिंग जारी है। इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसी के एक एक्शन सीन को शूट करते हुए एक्टर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गए। उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई है। चोट के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनकी कटी गर्दन और उससे बहता खून देखने को मिल रहा है। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि एक्टर काफी तकलीफ में हैं। फिलहाल उन्हें उपचार मिल गया है। मरहम-पट्टी के बाद भी उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी गर्दन पर बैंडेज लगा देख सकते हैं।

इमरान हाशमी एक जंपिंग सीन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया, 'इमरान फिल्म में एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। जंपिंग सीन के दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई।' इमरान फिलहाल हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में साउथ के एक्टर अदिवी सेष भी हैं, जिन्होंने फिल्म 'मेजर' के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है, लेकिन इसी बीच हुई ये दुर्घटना फैंस को परेशान कर सकती है।

बता दें, जब मेकर्स ने इमरान की फिल्म में एंट्री का ऐलान किया था, लोग उनके रोल को लेकर अटकलें लगाने लगे थे। लोग गेस करने लगे थे कि उनका किरदार कैसा होगा। रोमांटिक रोल निभाने वाले एक्टर को अब विलेन के अवतार में भी देखा जा चुका है, ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में उनका किरदार कैसा होता है। इमरान की एंट्री के बाद अदिवी सेष ने उनके लिए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने अपने इस पोस्ट में गर्मजोशी से इमरान का स्वागत किया था। इमरान ने भी अदिवी के इस पोस्ट का जवाब दिया और लिखा था,'आदिवी फिल्म में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। इंतजार नहीं कर सकता और कृपया मुझे कॉल करने की कोई औपचारिकता न करें... सर, इमरान ही करेंगे!! जल्द ही मिलते हैं।'

दिलचस्प बात यह है कि ‘गुडाचारी 2’ इमरान हाशमी की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्होंने पवन कल्याण के साथ ‘ओजी’ की थी। आखिरी बार इमरान हाशमी 'एक था टाइगर' में नजर आए थे। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म में उन्होंने लीड विलेन की भूमिका निभाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री