न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान हाशमी और यामी गौतम की कोर्टरूम ड्रामा हक़ 7 नवंबर को होगी रिलीज

हक़ की कहानी देश के सबसे चर्चित और ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट केस शाह बानो बनाम अहमद खान से प्रेरित है। यह वही मामला था जिसने 80 के दशक में देशभर में महिलाओं के अधिकारों और पर्सनल लॉ पर बड़ा विमर्श छेड़ा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 4:29:16

इमरान हाशमी और यामी गौतम की कोर्टरूम ड्रामा हक़ 7 नवंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड में रियलिस्टिक और संवेदनशील कहानियों को लेकर अपने निर्देशन से पहचान बनाने वाले सुपर्ण वर्मा अब बड़े पर्दे पर एक और सशक्त विषय लेकर लौट रहे हैं। इस बार वह अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री यामी गौतम को लेकर एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा हक़ (HAQ) लेकर आ रहे हैं, जिसकी शूटिंग भी गुपचुप तरीके से पूरी कर ली गई है। यह फिल्म 7 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

फिल्म को जंगल पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रोड्यूस किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि हक़ की कहानी देश के सबसे चर्चित और ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट केस शाह बानो बनाम अहमद खान से प्रेरित है। यह वही मामला था जिसने 80 के दशक में देशभर में महिलाओं के अधिकारों और पर्सनल लॉ पर बड़ा विमर्श छेड़ा था।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि, “हक़ का कंटेंट बहुत ही संवेदनशील और पावरफुल है। फिल्म की थीम कंट्रोवर्शियल ज़रूर है, लेकिन इसके जरिए सामाजिक और कानूनी व्यवस्था में व्याप्त कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस को दोबारा जीवित किया जाएगा।”

इमरान हाशमी इस फिल्म में एक तेजतर्रार लेकिन नैतिक रूप से उलझे हुए वकील की भूमिका निभाते नज़र आएंगे, जबकि यामी गौतम एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो वर्षों तक न्याय के लिए संघर्ष करती है। यामी के लिए यह Article 370 के बाद एक और रियल-लाइफ इंस्पायर्ड भूमिका होगी, जबकि इमरान और यामी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

इस कोर्टरूम ड्रामा में शीबा चड्ढा, दानिश हुसैन और असीम हट्टनगड़ी जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिलहाल फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है और इसकी टीज़र भी पूरी तरह तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, “टीज़र को देखने वाले इसे बेहद प्रभावशाली और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला बता रहे हैं। इसी टीज़र के जरिए फिल्म की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी।”

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो हक़ न केवल एक बड़ी बॉक्स ऑफिस रिलीज़ होगी, बल्कि यह सामाजिक रूप से भी बहस और सोच को प्रेरित करने वाली फिल्म बन सकती है। फिल्म का ट्रेलर और प्रमोशन अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह