न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिल्म ‘गनमास्टर G9’ से इमरान हाशमी की पहली झलक आई सामने, ‘धड़क 2’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर…

इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट वीडियो सामने आ गया है। इसमें इमरान की खास झलक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 2:06:38

2 News : फिल्म ‘गनमास्टर G9’ से इमरान हाशमी की पहली झलक आई सामने, ‘धड़क 2’ का नया पोस्टर रिलीज, ट्रेलर…

इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट वीडियो सामने आ गया है। इसमें इमरान की खास झलक सामने आई है। इसे देख फैंस रोमांचित हुए जा रहे हैं। इमरान एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिल्म एक एक्शन ड्रामा होगी। इसमें इमरान के साथ हिमेश रेशमिया, जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना के भी खास रोल हैं। इमरान एक बेहद हटके रोल में नजर आएंगे। वे एक दूधवाले की भूमिका में दिखाई देंगे और उनका किरदार कितना दमदार होगा, उसकी एक झलक वीडियो से पता चल रही है।

इमरान के हाथ में बंदूक है जिसे वो दूध की बाल्टी से निकालते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड से इमरान की आवाज आती है, “मुझ से मच-मच किया...चलेगा। गलती से फैमिली को टच किया तो याद रखना-धंधे से दूधवाला हूं, बंदा बारूद वाला हूं।” इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “दूध से बारूद, सब्जी से गुंडे, गोलियों से धड़कन, गनमास्टर G9 धमाल मचाने के लिए तैयार है और टीम पूरी तरह तैयार है! दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट इस तिकड़ी को वापस लाकर बेहद खुश हैं!

इमरान हाशमी, आदित्य दत्त और हिमेश रेशमिया, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना के साथ एक धमाकेदार, नए जमाने की एक्शन ड्रामा, गनमास्टर G9 के लिए। 2026 में सिनेमाघरों में!' इमरान और म्यूजिक कंपोजर, सिंगर व एक्टर हिमेश की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमाल दिखाने के लिए लौट रही है। एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी साथ आ रहे हैं। 2000 का दशक वापस आएगा।” दूसरे ने लिखा, “मैं यकीन नहीं कर पा रहा। इमरान और हिमेश की जोड़ी फिर से धमाल मचाने आ रही है।”

तीसरे ने कहा, “इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया आखिरकार वापस आ गए हैं।” चौथे ने कहा, “इमरान और हिमेश रीयूनियन...मैं जिंदा महसूस कर रहा हूं।” पांचवें ने अपनी भावनाएं जताते हुए लिखा, “इमरान हाशमी-हिमेश रेशमिया लंबे समय बाद आग लगाने आ रहे हैं। वही पुराने गोल्डन दिन फिर से आ रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि इस जोड़ी ने कुछ फिल्मों में कमाल कर दिया था। फिल्म की शूटिंग मुंबई में मानसून के बाद शुरू होगी। इसके बाद उत्तराखंड में एक लंबा शूटिंग शेड्यूल होगा।

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां और रोमांचक लोकेशन्स इस एक्शन फिल्म को और भी आकर्षक बनाएंगी। बता दें इमरान की करिअर की शुरुआत में लवर बॉय की इमेज बन गई थी, जिसके बाद अधिकतर फिल्मों में वे ऐसे ही रोल निभाते थे। उनका नाम सीरियल किसर पड़ गया था। हालांकि पिछले कुछ सालों से वे अपनी इस इमेज को तोड़ते दिख रहे हैं। इमरान साल 2023 में रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ में विलेन बने थे।

‘धड़क 2’ में दिखेगी सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की शानदार केमिस्ट्री

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की अपकमिंग रोमांस-ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने इसका एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें सिद्धांत व तृप्ति को रोमांटिक अंदाज में देखा जा सकता है। पोस्टर में “मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो… तो लड़ो!” लिखा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए धर्मा मूवीज ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का भी ऐलान कर दिया है। ट्रेलर इसी शुक्रवार यानी 11 जुलाई को रिलीज होने वाला है।

शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म मारी सेल्वराज के डायरेक्शन में साल 2018 में आई तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का हिंदी रीमेक है। इसे शाजfया ने राहुल बडवेलकर के साथ मिलकर लिखा है। धर्मा मूवीज ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “दो दिल.एक धड़क.#धड़क2 का ट्रेलर इस शुक्रवार को आएगा। 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” फिल्म का निर्माण करण जौहर, उमेश कुमार बंसल, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, मीनू अरोड़ा, सोमेन मिश्रा और प्रगति देशमुख ने किया है।

आपको बता दें 27 मई 2024 को करण जौहर ने 'धड़क 2' का एलान किया था। फिल्म साल 2018 में आई ‘धड़क’ का सीक्वल है। इस फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह दोनों की डेब्यू मूवी थी। ‘धड़क’ साल 2016 में आई मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी