Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश ने प्रतीक से कहा, करना चाहते थे आलिया के साथ शादी, ‘इन गलियों में’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद से मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। वे हमेशा सुर्खियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 8:17:16

2 News : एल्विश ने प्रतीक से कहा, करना चाहते थे आलिया के साथ शादी, ‘इन गलियों में’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी जीतने के बाद से मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। वे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही एल्विश के पॉडकास्ट में टीवी अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रतीक सहजपाल नजर आए। प्रतीक ने फिटनेस, रिलेशनशिप और कई मु्द्दों पर बात की। इस दौरान एल्विश ने बताया कि वे आलिया भट्ट से शादी करना चाहते थे। प्रतीक से बात करते हुए एल्विश उनसे उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछते हैं। इस पर प्रतीक कहते हैं कि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री आलिया हैं।

तब एल्विश तुरंत कहते हैं कि वे आलिया के साथ शादी करना चाहते थे। प्रतीक कहते हैं कि मुझे आलिया अच्छी लगती हैं, वो एक अच्छी एक्टर हैं। एल्विश जवाब देते हैं कि मुझे भी भाई, अब तो शादी हो गई, बच्चा भी हो गया। फिर प्रतीक कहते हैं, उससे क्या फर्क पड़ता है भैय्या, हमें कौनसा उससे शादी करनी थी। वो तो एक्ट्रेस अच्छी हैं। इस पर एल्विश कहते हैं, मुझे तो करनी थी, पर अब उसकी हो गई है। क्यों छेड़ दिया तुमने ये टॉपिक। सॉरी रणबीर भाई।

एल्विश इन दिनों रियलिटी कुकिंग कॉमेडी शो ‘मास्टर शेफ्स सीजन 2’ में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके साथ ‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा ले चुके अब्दु रोजिक थे, जिन्होंने रमजान के कारण शो छोड़ दिया है। एल्विश साल 2023 में कृति मेहरा नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि एल्विश ने इस खबर को खारिज कर दिया था। उस समय एल्विश ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और खुलासा किया कि उनकी लेडी-लव पंजाब में रहती हैं और सोशल मीडिया पर नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उन्हें अपना नाम कहीं भी उल्लेखित होना पसंद नहीं है।
elvish yadav,youtuber elvish yadav,pratik sehjpal,alia bhatt,elvish podcast,elvish bb ott 2,elvish alia,inn galiyon mein movie,javed jaffery,vivan shah,avantika ‘इन गलियों में’ फिल्म में विवान शाह, अवंतिका और जावेद जाफरी की है अहम भूमिका

‘इन गलियों में’ फिल्म का मचअवेटेड ट्रेलर आखिरकार आज शुक्रवार (7 मार्च) को रिलीज हो गया है। फिल्म में आज के जमाने की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जहां दो दिल सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ते हैं, लेकिन अपने प्यार को हासिल करने के लिए उन्हें दुनिया से लड़ना है। सच्चाई यह है कि वह अलग-अलग मजहबों में दोस्ती तो बर्दाश्त कर सकती है, लेकिन प्रेमी नहीं। पिछले दिनों रिलीज किए फिल्म के गाने 'उड़ा हवा में रंग है' ने लोगों का ध्यान खींचा था। अब लोगों को ट्रेलर भी पसंद आ रहा है।

अविनाश दास के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म आज की दुनिया में प्यार, सामाजिक रिश्तों और सोशल मीडिया की ताकत पर आधारित है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए विवान शाह को अवंतिका से प्यार हो जाता है और अभिनेत्री को प्रपोज करने में वे खूब पापड़ बेलते हैं। कहानी उन गलियों की है, जहां हिंदू-मुस्लिम साथ रहते तो हैं, लेकिन दिल से साथ नहीं दिखते। वहीं, सोशल मीडिया पर दोनों के प्यार को लोग समर्थन दे रहे हैं।

फिल्म में अवंतिका और विवान के साथ जावेद जाफरी अहम भूमिका निभा रहे हैं। बता दें विवान दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे हैं। यदुनाथ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत 'इन गलियों में' विनोद यादव और नीरू यादव द्वारा निर्मित और जांनिसार हुसैन, आदर्श सक्सेना, संजीव गोस्वामी और अल्कोर प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका