न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कर रहे शूटिंग, बेटी के जन्म के बाद से बेटे के साथ बीमार हैं यह एक्ट्रेस

लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव (27) लगातार खबरों में बने रहते हैं। वे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 2:51:58

2 News : एल्विश के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, कर रहे शूटिंग, बेटी के जन्म के बाद से बेटे के साथ बीमार हैं यह एक्ट्रेस

लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव (27) लगातार खबरों में बने रहते हैं। वे फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं, जो उनकी हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। एल्विश से जुड़ी कोई न कोई बात निकलकर सामने आती रहती है। एल्विश ने हाल ही करण कुंद्रा के साथ मिलकर कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। एल्विश एक ओटीटी वेब सीरीज के साथ अपने करिअर की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक उन्होंने भोपाल में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है।

मीडिया सूत्रों ने खुलासा किया कि एल्विश पिछले कुछ समय से एक्टिंग में कदम रखने की सोच रहे थे और यह प्रोजेक्ट उनके विजन से बिल्कुल मेल खाता है। वे भोपाल में शूटिंग कर रहे हैं और अपने करिअर के नए पड़ाव को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस साल की शुरुआत में खबरें थीं कि एल्विश को रोहित शेट्टी के स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए अप्रोच किया गया था। फैंस उन्हें इस एक्शन-पैक शो में देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि शो का नया सीजन फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है।

एल्विश ने कुछ दिनों पहले ही एमटीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज ‘डबल क्रॉस’ का खिताब भी जीता था। इसमें वे गैंग लीडर थे और उनके सामने नेहा धूपिया, रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला की चुनौती थी। एल्विश सबसे पहले तब चर्चाओं में आए थे जब उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की ट्रॉफी चूमी थी। इसके बाद से तो उनको लेकर लोगों में दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। आए दिन उनका कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। म्यूजिक वीडियो में उनकी मौजूदगी पहले ही दर्शकों को प्रभावित कर चुकी है। हालांकि एल्विश का विवादों से भी बड़ा नाता है, जो उनकी छवि पर असर डालते हैं।

elvish yadav,youtuber elvish yadav,laughter chefs 2,elvish ott project,elvish web series,bigg boss ott 2,roadies,ishita dutta,actress ishita dutta,vatsal sheth,ishita daughter,ishita son

इशिता दत्ता ने फोटो शेयर करते हुए बताया खुद और बेटे का हाल

‘दृश्यम’ फेम एक्ट्रेस इशिता दत्ता और उनके पति एक्टर वत्सल सेठ का घर कुछ समय पहले नन्हीं परी की किलकारियों से गूंज उठा। इशिता ने 10 जून को बेटी को जन्म दिया था। अब इशिता ने बताया है कि दोबारा मां बनने के बाद से ही वो और उनका बेटा वायु बीमार हैं। इशिता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके और वायु के हाथ में कैनुला लगे हुए एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि पिछले एक महीने से उनकी और बेटे की तबीयत ठीक नहीं है।

इशिता ने लिखा, “ये महीना वाकई बहुत मुश्किल रहा है। ऐसे समय में जब मुझे अपनी नवजात बेटी के साथ रहना चाहिए था, मैं अस्पताल के चक्कर लगा रही थी। शुक्र है कि अब मैं और वायु दोनों ही काफी बेहतर हैं।” इशिता का वजन बेटी के जन्म देने के तुरंत बाद घटता देखकर हर कोई हैरान था। अब एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताई है। उन्होंने लिखा, “आप में से बहुत से लोग मुझसे मेरे वजन कम होने के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन ये जानबूझकर नहीं घटाया है, बल्कि बीमार होने का नतीजा है।

बता दें कि शनिवार को ही इशिता और वत्सल ने बेटी के नाम का खुलासा किया था।कपल ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम वेदा रखा है। कपल ने इंस्टाग्राम पर नामकरण समारोह का एक खास वीडियो शेयर किया था। गौरतलब है कि इशिता और वत्सल की शादी साल 2017 में हुई थी। उन्होंने 2023 में बेटे का स्वागत किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी