न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्दिक के बर्थडे पर एल्विश के साथ दिखीं नताशा, इस दिन रिलीज होगी अनुपम की फिल्म ‘विजय 69’

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो चुका है। उन्होंने जुलाई में अपने सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Oct 2024 1:36:05

2 News : हार्दिक के बर्थडे पर एल्विश के साथ दिखीं नताशा, इस दिन रिलीज होगी अनुपम की फिल्म ‘विजय 69’

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो चुका है। उन्होंने जुलाई में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉइंट पोस्ट शेयर कर यह ऐलान किया था। उनकी शादी करीब चार साल ही चली। उनके एक बेटा अगस्त्य भी है। दोनों स्टार अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच नताशा का ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्युबर एल्विश यादव के साथ एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस चौंक गए। वीडियो एल्विश ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

संयोग से इसी दिन हार्दिक का 31वां जन्मदिन था। वीडियो में एल्विश व नताशा बीच पर घूमते नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे में खोए हुए हैं। बैकग्राउंड में ‘तेरे करके’ गाना बज रहा है। दोनों के चेहरे पर स्माइल है। एल्विश ने कैप्शन में लिखा, “Vibin' On A Whole New Level”. नताशा फ्लोरल ड्रेस पहनी हैं, जबकि एल्विश सिल्वर जैकेट के साथ ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। यह रील नताशा के म्यूजिक वीडियो 'तेरे करके' पर बनाई है। हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा का ये पहला प्रोजेक्ट है।

यह गाना 8 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने पर प्रीतिंदर ने आवाज दी है। हाल ही में नताशा ने पोस्ट शेयर करके गाने की अनाउंसमेंट की थी। बता दें कि हार्दिक अऔर नताशा की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई थी। इसके बाद कपल ने साल 2020 में गुपचुप शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद ही कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की ‘विजय 69’ की रिलीज डेट

अनुपम खेर (69) को फिल्म इंडस्ट्री में 4 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। दिग्गज एक्टर ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। हर कोई अनुपम के अभिनय की तारीफ करता नजर आता है। अब अनुपम जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'विजय 69' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।

अनुपम ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने चाहने वालों को इसकी जानकारी दी है। अनुपम ने लिखा, “दोस्तो मेरी पसंदीदा और बेहद खूबसूरत फिल्म विजय 69 नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को जरूर देखें और आनंद लें। ये फिल्म आपको हंसाएगी, रुलाएगी और दीवाना बना देगी। इस फिल्म का पूरे परिवार के साथ बैठकर लुत्फ उठाया जा सकता है। इसे नेटफ्लिक्स पर जरूर देखें।”

फिल्म के डायरेक्टर अक्षय रॉय हैं। वे इससे पहले अक्षय रॉय 'मेरी प्यारी बिंदू' भी बना चुके हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे 69 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की है जो ट्रॉयथलॉन में भागना चाहता है। इस किरदार का नाम ‘विजय’ है जो तमाम ड्रामा और उम्र की अड़चनों को पार कर अपने सपनों के पीछे भागने का फैसला करता है। फिल्म में अनुपम के साथ चंकी पांडे और मिहिर आहूजा भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री