न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अंकिता-विक्की को एल्विश ने कहा, करण के लिए ऐसा मत बोलो, इब्राहिम-खुशी की फिल्म का पोस्टर जारी

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद से मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव काफी फेमस हो गए हैं। एल्विश का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 1:53:10

2 News : अंकिता-विक्की को एल्विश ने कहा, करण के लिए ऐसा मत बोलो, इब्राहिम-खुशी की फिल्म का पोस्टर जारी

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद से मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव काफी फेमस हो गए हैं। एल्विश का अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। हालांकि एल्विश विवादों में भी बने रहते हैं। फैंस के बीच ‘रावसाहब’ के नाम से मशहूर एल्विश इन दिनों टीवी की दुनिया के दो लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज’ और ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे अपने ‘फोडकास्ट’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें टीवी स्टार्स आते हैं, जिन्हें एल्विश जमकर रोस्ट करते हैं। हाल ही में इसमें ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा रहे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विकी जैन पहुंचे।

इस दौरान एल्विश ने दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर पर पक्षपाती होने को लेकर तंज कसा। फोडकास्ट का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें एल्विश ने अंकिता-विक्की से पूछा कि बॉलीवुड बायस्ड लगता है आपको? इस पर अंकिता कहती हैं, “बायस्ड तो नहीं, लेकिन वहां पर ऐसे-ऐसे लोग है जो अपनों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।” इसके बाद विक्की कहते हैं, “एक जोन है, जहां लोग एक-दूसरे को जानते हैं। एक-दूसरे की क्षमताओं को जानते हैं, एक साथ पले-बड़े हुए हैं। एक ग्रुप है, एक बिजनेस है आप जिसको जानते हो उसके साथ करते हैं।”

ये सुनते ही एल्विश कहते हैं कि करण जौहर को ऐसा मत बोलो। उल्लेखनीय है कि अंकिता और विक्की की जोड़ी लॉफ्टर शेफ्स के पहले सीजन की जैसे इसके दूसरे सीजन में भी दर्शकों का मनोरंजन करते हुए चुनौती पेश कर रही हैं। शो में एल्विश की जोड़ी ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट अब्दू के साथ बनी है। शो के पहले एपिसोड में विक्की की मां ने अंकिता से पोते-पोती की डिमांड की थी। इस पर अंकिता ने कहा कि अभी उनका ध्यान सिर्फ अपने करिअर पर है और जब उन्हें बच्चा करना होगा, तब वह खुद ही इस बारे में फैसला करेंगी। उनका कहना था कि ये उनका प्राइवेट मामला है और इस पर कोई दबाव नहीं बनाना चाहिए।

करण जौहर की फिल्म ‘नादानियां’ के साथ डेब्यू कर रहे हैं इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान व अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ का पोस्टर आज शनिवार (1 फरवरी) को रिलीज हो गया। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इसमें इब्राहिम के साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी व फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी व जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने इसका पोस्टर रिलीज किया।

पोस्टर में इब्राहिम, खुशी के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। करण ने लिखा, “हर प्रेम कहानी में थोड़ी सी नादानियां जरूर होती हैं। इंट्रोड्यूसिंग अली इब्राहिम खान और खुशी कपूर। फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।” बता दें करण ने इब्राहिम को लॉन्च करने का जिम्मा उठाया था। इसको लेकर करण कई बार खुलकर बात भी कर चुके हैं। फिल्म में महिमा चौधरी, सुनील शेट्टी, दीया मिर्जा और जुगल हंसराज जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्मा प्रोडक्शंस हाउस के बैनर तले किया है। दूसरी ओर, खुशी ने साल 2023 के अंत में 'द आर्चीज' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम हुई थी। अब खुशी सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'लवयापा' में नजर आएंगी। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ