न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश ने बताई इस एक्ट्रेस से रिलेशनशिप की सच्चाई, जरीन ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की पर्सनलिटी ऐसी है कि वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एल्विश को लेकर लगातार खबरें आती रहती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Aug 2025 12:35:54

2 News : एल्विश ने बताई इस एक्ट्रेस से रिलेशनशिप की सच्चाई, जरीन ने शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की पर्सनलिटी ऐसी है कि वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। एल्विश को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ जीतने के बाद से उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो एल्विश से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखती है। कुछ दिनों पहले एल्विश के घर के बाहर अनजान लोगों ने गोलियां चला दी थी। अच्छी बात यह है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि तब से एल्विश की सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है। इस बीच एल्विश और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे देख दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लगाई जाने लगीं। बात बहुत ज्यादा बढ़ जाने पर एल्विश ने अब इस पर रिएक्शन देते हुए सच्चाई बताई है। एल्विश ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “प्रमोशनल रील है दोस्तों, इतना सीरियस मत हुआ करो।” इसके साथ ही यह साफ हो गया कि जैसा लोग सोच रहे थे वैसी कोई बात नहीं है। इससे पहले एल्विश ने वीडियो शेयर किया था जिसमें पहले वे माहिरा के साथ डांस करते हैं। इसके बाद दोनों कभी हाथ पकड़कर चलते हैं साथ में तो कभी एल्विश, माहिरा को निहारते रहते हैं। उस वीडियो को शेयर कर एल्विश ने लिखा था, “रोमांटिक राव साहब।”

एल्विश कुछ समय पहले कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आए थे जिसमें वे एक्टर करण कुंद्रा के साथ पार्टनर थे। उन्होंने इसका खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा एल्विश इसी साल एमटीवी के रियलिटी शो ‘रोडीज XX’ में गैंग लीडर के रूप में जीतने में सफल रहे थे। अब फैंस को एल्विश के अपकमिंग प्रोजेक्ट का इंतजार है। वैसे वे किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग तो कर रहे हैं, हालांकि इसको लेकर उन्होंने कोई अपडेट नहीं दिया था।

मुझे मजाक मस्ती के लिए शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं : जरीन खान

सुपरस्टार सलमान खान ने कैटरीना कैफ की जैसे दिखने वालीं एक्ट्रेस जरीन खान को अपनी फिल्म ‘वीर’ से बड़ा ब्रेक दिया था। हालांकि ‘वीर’ फ्लॉप रही। इसके बाद जरीन ने ‘हेट स्टोरी’, ‘हाउसफुल 2’, ‘वजह हो तुम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन खास सफलता नहीं मिली। जरीन 38 साल की हो गई हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की। ऐसे में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब जरीन से शादी करने को लेकर सवाल पूछा गया तो इस बात का जवाब उन्होंने बहुत ही अतरंग तरीके से दिया।

जरीन के अनुसार मेरा शादी पर विश्वास नहीं है कि आज के समय में शादी की 2-3 हफ्ते की भी गारंटी नहीं है। और मुझे मजाक मस्ती के लिए शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं इस रिश्ते को पवित्र बंधन मानती हूं और सिर्फ शादी का ठप्पा लगाने के लिए मेरा शादी का कोई इरादा नहीं है। दो लोग अगर एक-दूसरे को पसंद करते हैं, साथ में रहते हैं तो इसके लिए शादी जरूरी नहीं है। आजकल शादी जैसे पवित्र रिश्ते की बेइज्जती हो रही है, जिसका मैं हिस्सा नहीं बनना चाहती।

मैं जब भी शादी करूंगी तभी करूंगी जब मुझे दिल से शादी करने की इच्छा होगी। वरना बिना शादी किए अपने पसंदीदा इंसान के साथ रहने में भी मुझे कोई प्रोब्लम नहीं है। जरीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे एक फिल्म ‘हम भी अकेले तुम भी अकेले’ कर रही हैं जिसमें उनका किरदार लेस्बियन का है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह