न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चुम के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कर फंसे एल्विश, अपने पिता के बारे में नहीं जानना चाहते इस एक्ट्रेस के बेटे

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। उनके साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। वे एक बार फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Feb 2025 7:28:17

2 News : चुम के खिलाफ ऐसी टिप्पणी कर फंसे एल्विश, अपने पिता के बारे में नहीं जानना चाहते इस एक्ट्रेस के बेटे

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। उनके साथ कई विवाद भी जुड़े हुए हैं। वे एक बार फिर से विवादों से घिर गए हैं। एल्विश ने ‘बिग बॉस 18’ की लोकप्रिय कंटेस्टेंट चुम दरांग पर आपत्तिजनक और भद्दी टिप्पणी की है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़ास निकाल रहे हैं। एल्विश का यह कमेंट करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एल्विश ने हाल ही में अपने दोस्त व BB 18 के कंटेस्टेंट रजत दलाल के साथ एक पॉडकास्ट किया। इसमें वे चुम को लेकर गलत बातें करते दिखे।

उन्होंने चुम को कोविड-19 से कंपेयर कर दिया इसके साथ उनके नाम का मजाक उड़ाया। एल्विश ने कहा कि ये जो करणवीर मेहरा है, इसे पक्का कोविड था। क्योंकि चुम किसे पसंद आती है यार, इतना किसका टेस्ट खराब हो सकता है। और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम है और काम ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में किया है।” यह वीडियो सामने आने के बाद एल्विश लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “और लोग इसके दीवाने हैं…”दूसरे ने लिखा, “इनको बेल्ट ट्रीटमेंट की जरूरत है।”

तीसरे ने कहा, “इनका बाप बनना सलमान खान से भी आगे निकल गया था।” चौथे ने कहा, “सच बोलूं तो गलती इनकी नहीं, उन लोगों की है, जिन्होंने इन्हें सिर पर चढ़ा रखा है।” उल्लेखनीय है कि एल्विश इससे पहले भी कई बार अपने रोस्टिंग कंटेंट और उसमें किए गए कमेंट को लेकर विवादों में रहे हैं। एल्विश इन दिनों कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। इस शो में कंटेस्टेंट्स को कुकिंग के साथ-साथ मनोरंजन भी करना होता है। उनके साथ 'बिग बॉस 16' के फेमस कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक भी नजर आ रहे हैं, जो उनके पार्टनर हैं।

उर्वशी ढोलकिया के हैं जुड़वां बेटे, 18 साल की उम्र में हो गया था तलाक

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने छोटे पर्दे पर खूब चमक बिखेरी है। उन्हें 'कसौटी जिंदगी की' में ‘कोमोलिका’ के किरदार से जबरदस्त नेम फेम मिल था। वह साल 2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 6' में भी नजर आ चुकी हैं। उर्वशी ने हाल ही उनके जुड़वां बेटों क्षितिज और सागर से लेकर तलाक तक के बारे में कई खुलासे किए हैं। उर्वशी ने 16 साल की उम्र में शादी की और दो साल बाद तलाक ले लिया जब वह केवल 18 साल की थीं।

उर्वशी ने हाउटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे बेटों ने कभी भी अपने पिता के बारे में जानने में रुचि नहीं दिखाई। मेरे पति कभी भी बच्चों से कनेक्टेड नहीं थे। हमने बातचीत की, लेकिन उन्होंने यह कहा है अब वे ये सब नहीं जानना चाहते हैं। मैंने उन्हें बताने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे कुछ नहीं जानना नहीं चाहते थे। फिर मैं भी भूल गई इस बारे में कुछ भी बात करना। वह कभी भी बच्चों के संपर्क में नहीं थे। जब वे डेढ़ साल के हुए तब से उनकी कोई बात अपने पापा से नहीं हुई है। जब मैं 18 साल की हुई, तब तक मैं एक मां के साथ-साथ एक पिता भी बन चुकी थी।

एक समय ऐसा भी था जब मैंने खुद को एक महीने के लिए एक कमरे में बंद कर लिया था, ताकि मैं खुद को तलाक के बाद शांत कर सकूं। मैंने खुद को पूरी तरह से बंद कर लिया और किसी से बात नहीं की। बस यह पता लगाने के लिए कि इस मामले में आगे कैसे बढ़ना है। हाल ही में उर्वशी को वेब सीरीज 'पावर ऑफ पांच' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ