Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 10 करोड़ की फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

यूट्यूबर एल्विश यादव को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई, जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 10 May 2026 3:11:25

यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 10 करोड़ की फिरौती, पुलिस जांच में जुटी

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया शो या म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि जान से मारने की धमकी और करोड़ों रुपये की रंगदारी की मांग है। मिली जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव और उनके परिवार को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें 10 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन मनी मांगी गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

दो दिन के अंदर मांगे गए 10 करोड़ रुपये

रिपोर्ट्स के अनुसार एल्विश यादव को भेजे गए मैसेज में साफ तौर पर कहा गया कि उन्हें दो दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये देने होंगे, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद एल्विश यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले एल्विश यादव के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं हो सकी। इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से एक धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजा गया, जिसमें फिरौती की मांग की गई थी।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर दी गई धमकी

एल्विश यादव की शिकायत के मुताबिक मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया। संदेश में दावा किया गया कि यदि तय समय के भीतर रकम नहीं दी गई तो एल्विश और उनके परिवार पर हमला किया जा सकता है। खास बात यह है कि यही धमकी भरा मैसेज एल्विश यादव के पिता के मोबाइल नंबर पर भी भेजा गया था।

शिकायत में एल्विश ने पुलिस को बताया कि इस तरह की धमकी से परिवार में डर और तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मैसेज वास्तव में किस लोकेशन से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
पिछले साल भी हो चुका है हमला

यह पहला मौका नहीं है जब एल्विश यादव सुरक्षा को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले अगस्त 2025 में भी उनके घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। उस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

उस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया था कि हमले की जिम्मेदारी विदेश में सक्रिय भाऊ गैंग ने ली थी। अब एक बार फिर धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही हैं।

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार

गुरुग्राम पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल्स, व्हाट्सएप नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

साथ ही पुलिस एल्विश यादव की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा कर रही है। लगातार मिल रही धमकियों और पिछले हमलों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

You're on the free plan

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका