Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एकता ने अनुराग और हंसल पर कसा तंज, इंडियन कंटेंट बताया दमदार, रोहित के साथ काम करने पर बोले जॉन

गुजरे जमाने के दिग्गज स्टार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर ने फिल्ममेकिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। वह कई सफल फिल्में और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 1:45:10

2 News : एकता ने अनुराग और हंसल पर कसा तंज, इंडियन कंटेंट बताया दमदार, रोहित के साथ काम करने पर बोले जॉन

गुजरे जमाने के दिग्गज स्टार जीतेंद्र की बेटी एकता कपूर ने फिल्ममेकिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमाया है। वह कई सफल फिल्में और टीवी शो बना चुकी हैं। एकता अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। माना जा रहा है कि उन्होंने इसके माध्यम से दो डायरेक्टर अनुराग कश्यप और हंसल मेहता पर निशाना साधा है। एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी। वह दर्शकों को भी फटकार लगाती नजर आईं।

एकता ने लिखा, “जब इंडियन क्रिएटर्स इस बात पर रोते हैं कि हमारे इंडियन कंटेंट में दम नहीं और वो इंटनरनेशनल टीवी सीरीज और फिल्मों की टक्कर का नहीं है, तो मुझे खराब लगता है। मैं सोचती हूं कि क्या ये उनका ईगो है, गुस्सा है या फिर वो हमारे सिनेमा को लेकर अपने दिमाग में गलत धारणा बना रहे हैं? जब 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और मेरे दोस्त हंसल मेहता की फिल्म ‘द बकिंघम पैलेस’ थिएटर्स में नहीं चल पाईं, तो क्या हम असली दोषियों को ब्लेम कर सकते हैं? ऑडियंस की वजह से ये फिल्में नहीं चल पाईं।

लेकिन हम ऐसे सीधे तौर पर ऑडियंस को दोष नहीं दे सकते क्योंकि इसमें वो असली लोग भी आते हैं जो कंटेंट पसंद करते हैं। तो मान लेते हैं कि इसमें देश का आधे से ज्यादा हिस्सा आता है। जहां तक कंटेंट की बात है, तो देश का एक बड़ा हिस्सा अभी इवॉल्व ही हो रहा है। कह सकते हैं कि लोग अभी किशोरावस्था और बचपन में ही जी रहे हैं। क्रिएटर्स मैं आपसे आग्रह करती हूं कि सिस्टम से लड़ो।

पैसा, भूख, कॉर्पोरेट स्टूडियो और ऐप्स...हर कोई सिर्फ पैसे बनाने पर ध्यान देता है। मैं भी इसमें शामिल हूं। स्टूडियोज और एप्स, एंटरटेनमेंट को इंडस्ट्री के रूप में देखते हैं। फिल्म बनाना और कंटेंट क्रिएट करना बिजनेस नहीं होता। यह एक आर्ट होती है और मैं इस आर्ट को सपोर्ट करना चाहती हूं। मैं सभी क्रिएटर्स से गुजारिश करती हूं कि वो खुद का पैसा लगाएं। प्रॉब्लम सॉल्व।” उल्लेखनीय है कि हाल ही में ब्रिटिश वेब सीरीज एडोलसेंस ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। हंसल और अनुराग ने इस सीरीज की तारीफ की थी।
ekta kapoor,filmmaker ekta kapoor,hansal mehta,anurag kashyap,adolescence web series,ekta hansal anurag,ekta indian content,john abraham,actor john abraham,rohit shetty,john rohit,the diplomat मैं सच कहूं तो रोहित के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं : जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के कारण लाइमलाइट में हैं। हाल ही रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर शिवम नायर हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। इस बीच जॉन ने एक इंटरव्यू में दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ काम करने की चर्चाओं पर बात की। पिंकविला के साथ बातचीत में जॉन से पूछा गया कि क्या वे रोहित के साथ काम कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हां, हमने बात की है।

मैं सच कहूं तो रोहित के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हम दोनों लंबे समय से साथ में कुछ करना चाहते थे। हमारी बातचीत कई बार हुई है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही कुछ अच्छा सामने आएगा। हमारे प्रोजेक्ट का विषय काफी शानदार है। यह 'बैंगर' यानी धमाकेदार है और दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।

जॉन ने दो साल पहले आई उनकी सुपरहिट फिल्म 'पठान' के किरदार ‘जिम’ को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं ‘जिम’ की कहानी को प्रीक्वल के तौर पर आगे बढ़ाना चाहता हूं। मैं अच्छे प्रोजेक्ट के लिए इंतजार करने को तैयार हूं। मैं एक मजेदार, हल्की-फुल्की, लेकिन अच्छी तरह से लिखी हुई फिल्म करना चाहता हूं, जो दर्शकों को बांधे रखे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका