न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुराग ने उड़ाया सास-बहू शो का मजाक तो एकता ने दिया करारा जवाब, 50वें जन्मदिन पर इस गाने पर झूमीं

दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। टीवी की दुनिया में उनके शो काफी पॉपुलर हैं। साथ ही उनके खाते में कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 1:57:48

2 News : अनुराग ने उड़ाया सास-बहू शो का मजाक तो एकता ने दिया करारा जवाब, 50वें जन्मदिन पर इस गाने पर झूमीं

दिग्गज फिल्ममेकर एकता कपूर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। टीवी की दुनिया में उनके शो काफी पॉपुलर हैं। साथ ही उनके खाते में कई हिट फिल्में भी हैं। इस बीच एकता ने मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है। अनुराग ने हाल ही में सास-बहू ड्रामों का मजाक उड़ाया था, जिस पर एकता ने उन्हें ‘क्लासिस्ट’(वर्ग भेद करने वाला) और ‘बेवकूफ’ बताया है। दरअसल हुआ यूं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारैंडोस ने हाल ही में निखिल कामत के पॉडकास्ट में कहा कि भारत में नेटफ्लिक्स को साल 2018 में ‘सेक्रेड गेम्स’ के साथ लॉन्च करना शायद सही फैसला नहीं था।

अगर वे दोबारा मौका पाएं, तो शायद ज्यादा लोकप्रिय कंटेंट से शुरुआत करते। यह बात अनुराग को नागवार गुजरी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टेड को ‘बेवकूफ’ कहते हुए लिखा, “उन्हें सास-बहू शोज से शुरुआत करनी चाहिए थी, तब वे अच्छा करते। अब वे वही कर रहे हैं।” अनुराग का इशारा एकता और नेटफ्लिक्स की हालिया डील की ओर था, जिसमें एकता के बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मिलकर कंटेंट बनाया जाएगा। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे फैमिली ड्रामा बनाने वाली एकता इस पर बिफर गईं।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनुराग के लिए लिखा, “तुम इतने बेवकूफ हो…ऐसा कहकर तुम ये दिखाना चाहते हो कि ‘मैं ज्यादा स्मार्ट और कूल हूं, लेकिन नहीं! डार्लिंग, थोड़ा ग्रेस और सेल्फ-अवेयरनेस दिखाओ!!! ये वो कला है जो कई आर्टिस्ट्स के पास नहीं होती।” एकता ने अनुराग के कमेंट को ‘क्लासिस्ट’ बताते हुए कहा कि वे भारतीय पारिवारिक ड्रामों को नीचा दिखा रहे हैं।

एकता कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं टीवी की दुनिया की कई हसीनाएं

टीवी क्वीन के रूप में एकता कपूर ने 7 जून को 50वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इसमें टीवी की दुनिया के तमाम सितारे पहुंचे। अब पार्टी के इनसाइड वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। एकता ने खूब एंजॉय किया। उन्होंने ‘दबंग’ फिल्म के पॉपुलर आइटम नंबर ‘मुन्नी बदनाम हुई’ पर डांस किया। एकता टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस के साथ डांस करती दिख रही हैं।

वो डांस करते हुए पूरे मस्ती के मूड में हैं। उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा और उर्वशी ढोलकिया भी हैं। एकता वन शोल्डर ड्रेस में ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने लाइट मेकअप और मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल कैरी किया। पार्टी में प्रोड्यूसर संदीप सिकंद, समीर सोनी, नीलम कोठारी, अनीता हसनंदानी, मौनी रॉय, साक्षी तंवर भी पहुंची थीं। बता दें एकता ने टीवी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक शोज दिए हैं।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कितनी मोहब्बत है’, ‘ये है मोहब्बतें’, ‘नागिन’ सीरीज, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘कुंडली भाग्य’ जैसे लोकप्रिय शो उनके खाते में हैं। अब एकता ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का दूसरा सीजन लेकर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी