न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एकता ने बताया 25 साल बाद क्यों ला रहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, वांगा ने की ‘सैयारा’ की तारीफ

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी फिल्ममेकर एकता कपूर ने टीवी के लिए कई शानदार शो बनाए हैं। उन्हीं में से एक है...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 2:52:08

2 News : एकता ने बताया 25 साल बाद क्यों ला रहीं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, वांगा ने की ‘सैयारा’ की तारीफ

गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र की बेटी फिल्ममेकर एकता कपूर ने टीवी के लिए कई शानदार शो बनाए हैं। उन्हीं में से एक है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी।' इस शो ने बरसों तक लोगों के दिलों पर राज किया। अब 25 साल बाद एकता इसके दूसरे पार्ट के साथ लौट रही हैं। इस बीच एकता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शो को लेकर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर बताया कि वो आखिर इसे दोबारा क्यों लेकर आ रही हैं। एकता ने 'क्यों' 'क्योंकि' अब?' का जवाब देते हुए कहा, “जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल पूरे होने वाले थे और इसे फिर से लॉन्च करने का आइडिया सामने आया, तो मेरी पहली रिएक्शन थी, नहीं! मैं उन पुरानी यादों को क्यों छेड़ूंगी? आप कभी भी नॉस्टेल्जिया से मुकाबला नहीं कर सकते।

वो हमेशा सबसे ऊपर रहता है। टेलीविजन की दुनिया अब बहुत बदल चुकी है। पहले सिर्फ 9 शहरों पर निर्भर इंडस्ट्री अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर बंटी हुई ऑडियंस के बीच फैल चुकी है। क्या ये ‘क्योंकि’ की उस विरासत को हिला देगा? वो ऐतिहासिक TRP जो न पहले किसी शो को मिली थी, न बाद में? एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा की गई रिसर्च में यह सामने आया था कि इस शो ने भारतीय घरों की महिलाओं को आवाज दी। साल 2000 से 2005 के बीच पहली बार ऐसा हुआ कि महिलाएं परिवार की बातचीत का हिस्सा बनने लगीं और इसका बड़ा असर भारतीय टेलीविजन, खासकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' जैसे शोज की वजह से हुआ।

ये सिर्फ एक डेली सोप नहीं था बल्कि इसने घरेलू शोषण, वैवाहिक शोषण, उम्र को लेकर ताने और इच्छामृत्यु जैसे मुद्दों को भारतीय घरों के डाइनिंग टेबल तक लाकर चर्चा का विषय बना दिया। यही थी उस कहानी की असली विरासत। साथियों से बातचीत के दौरान, शो का अचानक खत्म हो जाना हमारे जेहन में हमेशा बना रहा। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ अधूरा रह गया हो। तो जब केविन वाज, उनकी टीम, नेटवर्क हेड्स और बालाजी की टीम के साथ इस पर चर्चा शुरू हुई, तब मैंने सोचा क्या हम 'क्योंकि' को आज की स्टोरी टेलिंग से दूर रख सकते हैं और एक बार फिर उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जिन्हें कभी टीवी ने साहस के साथ उठाया था?

क्या हम वो समय वापस ला सकते हैं जब पूरा परिवार डिनर टेबल पर बैठकर बातें किया करता था? जब मैंने खुद से ये सवाल किया, तो जवाब भी खुद-ब-खुद मिल गया एक मुस्कान के साथ। मैंने कहा चलो करते हैं ये! एक ऐसा शो बनाते हैं जो जरूरी सवाल उठाने से डरे नहीं, जो बातचीत की शुरुआत करे, और जो आज के दिखावे से भरे दौर में अपनी एक अलग पहचान बनाए। 'क्योंकि' लौट रहा है लिमिटेड एपिसोड्स के साथ, 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने, लोगों को सोचने पर मजबूर करने, मनोरंजन देने, और सबसे जरूरी – प्रेरणा देने के इरादे से।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नाम, उस सोच के नाम, जो लोगों को आवाज देती है। उस बदलाव के नाम, जिसका लोग लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे, उस इतिहास के नाम, जो इस शो ने रचा और उस भविष्य के नाम, जो यह शो हमारे लिए लेकर आ रहा है। बिना किसी भाषणबाजी के, बस दिल से, जिससे हर कोई जुड़ सके, हर कोई खुद को उस कहानी में देख सके।”

संदीप रेड्डी वांगा ने ‘सैयारा’ का ट्रेलर देख लिखा, इसे पहले दिन देखने का इंतजार

‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्म बना चुके डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में मोहित सूरी की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा अहम किरदार में है। ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वांगा ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'सैयारा' के ट्रेलर की तारीफ में लिखा, “एक हिंदी भाषी प्रेम कहानी जो पूरी तरह से रोमांस और ड्रामा पर केंद्रित है। इसे पहले दिन देखने का इंतजार है।

नए कलाकारों को शुभकामनाएं। यह पूरी तरह से मोहित सूरी का जादू है।” वांगा ने साथ ही एक स्माइली इमोटिकॉन भी जोड़ा। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस फिल्म के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। ट्रेलर 8 जुलाई को यशराज फिल्म्स (YRF) ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। अब तक इसे 6 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों कमेंट्स के साथ यह दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा और भावनाओं का ऐसा मिश्रण है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का वादा करता है।

बता दें अहान एक्टर चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है और ट्रेलर में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है। अनीत इससे पहले 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' और 'सलाम वेंकी' में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। अक्षय विधानी द्वारा यशराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का संगीत फहीम अब्दुल्ला, तनिष्क बागची, अर्सलान निज़ामी, मिथुन, विशाल मिश्रा और सचेत-परम्परा ने दिया है। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज होगी।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल