Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कुछ भी कह सकती हैं एकता कपूर..., जानें ऐसा क्यों कहा राम कपूर ने

राम कपूर ने एकता कपूर के साथ अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने भावुक होकर कहा कि जो कुछ भी हैं, वह एकता की वजह से हैं। दोनों के बीच शो बड़े अच्छे लगते हैं के एक सीन को लेकर विवाद की चर्चा थी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 4:25:04

कुछ भी कह सकती हैं एकता कपूर..., जानें ऐसा क्यों कहा राम कपूर ने

टेलीविजन इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राम कपूर और एकता कपूर के रिश्ते को लेकर हाल ही में चर्चाएं तेज़ थीं। कहा जा रहा था कि “बड़े अच्छे लगते हैं” के एक इंटीमेट सीन को लेकर दोनों के बीच टकराव हुआ है। जब राम ने उस सीन पर अपनी राय रखी, तो एकता ने उन्हें अनप्रोफेशनल कह दिया था। अब राम कपूर ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बेहद भावुक अंदाज़ में जवाब दिया है।

"एकता कुछ भी कह सकती हैं, उन्हें पूरा हक है" – राम

एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में राम कपूर ने बेहद शालीनता से कहा, “वह कुछ भी बोल सकती हैं जो उन्हें कहना है, लेकिन मैं कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि उन्होंने ही मुझे वह सब कुछ दिया है, जो आज मेरे पास है। जब कोई मुझ पर विश्वास नहीं कर रहा था, तब एकता ने मुझ पर भरोसा जताया, और मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। उन्हें पूरा हक है मेरे बारे में कुछ भी कहने का।”
पत्नी के क्रिप्टिक पोस्ट पर भी बोले राम – "मस्ती में था सब"

विवाद के बीच राम कपूर की पत्नी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में "मजेदार लड़ाई" बताया था। इस पर भी राम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरी पत्नी जानती है मैं कहां स्टैंड करता हूं। ये सब केवल मस्ती में था। और वैसे भी, कोई कभी नहीं भूल सकता कि किसने उनके लिए क्या किया है।”

मामला था क्या?

दरअसल, बात शुरू हुई राम कपूर के एक पुराने इंटरव्यू से, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने एकता कपूर से एक इंटीमेट सीन को लेकर पूछा था, “क्या यह सीन हमें करना चाहिए?” जब एकता ने कहा कि करना है, तो राम ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “ठीक है, पहले मुझे अपनी पत्नी से पूछने दो।”

इस पर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नाराज़गी जताते हुए लिखा था, "Unprofessional actors जो इंटरव्यू में मेरे शोज को लेकर झूठी बातें कर रहे हैं, प्लीज चुप हो जाएं।”

इतना ही नहीं, उन्होंने एक और स्टोरी में राम कपूर के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “हम बड़े ही अच्छे लगते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका