न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार का बड़ा एक्शन: एकता कपूर का ALTT ऐप हुआ बैन, 900 करोड़ रुपये का झटका बालाजी टेलीफिल्म्स को

सरकार ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर कसा शिकंजा, एकता कपूर का ALTT ऐप भी हुआ बैन। अश्लील कंटेंट पर कार्रवाई से बालाजी टेलीफिल्म्स को हुआ 900 करोड़ रुपये का बड़ा घाटा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 6:06:00

सरकार का बड़ा एक्शन: एकता कपूर का ALTT ऐप हुआ बैन, 900 करोड़ रुपये का झटका बालाजी टेलीफिल्म्स को

भारत सरकार ने अश्लील कंटेंट पर सख्त रवैया अपनाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने उन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है, जो अश्लील और सामाजिक मर्यादाओं को लांघने वाले वीडियो कंटेंट का प्रसारण कर रहे थे। इस कार्रवाई की चपेट में एकता कपूर की कंपनी द्वारा संचालित लोकप्रिय ऐप ALTT (पूर्व में ALTBalaji) भी आ गया है। इस बैन के चलते एकता कपूर की कंपनी Balaji Telefilms को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है, जिसकी अनुमानित राशि करीब 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जिन 25 ओटीटी ऐप्स पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें से सबसे ज्यादा वैल्यू वाला प्लेटफॉर्म ALTT रहा। यह ऐप Balaji Telefilms की सहायक कंपनी ALT Digital Media Entertainment Ltd. के अंतर्गत संचालित होता था। इस प्लेटफॉर्म को वर्ष 2017 में लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य था कंपनी के बिजनेस को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाना।

Balaji Telefilms का OTT में भारी निवेश और कर्ज

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Balaji Telefilms ने अपनी 2023-24 की सालाना रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि कंपनी ने ALTT ऐप को संचालित करने वाली अपनी सब्सिडियरी में कुल 795 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इसके अलावा, कंपनी ने इस यूनिट को 103 करोड़ रुपये का कर्ज भी प्रदान किया था। इस प्रकार कुल मिलाकर एकता कपूर ने इस डिजिटल उपक्रम में 898 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी लगा दी थी।

ALTT की वैल्यूएशन पहुंची थी 1200 करोड़ से ज्यादा

इसी रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि ALTT की बाजार वैल्यूएशन 1209 करोड़ रुपये तक जा पहुंची थी। Balaji Telefilms में एकता कपूर की हिस्सेदारी 18.16% और उनकी मां शोभा कपूर की 10.84% हिस्सेदारी है। साथ ही, इस कंपनी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी 24.82% शेयर है। यह साझेदारी इस बात का संकेत देती है कि ALTT को कितनी बड़ी उम्मीदों के साथ खड़ा किया गया था।

सरकार ने दी थी चेतावनी, नहीं माने तो लग गया ताला

सरकार ने फरवरी 2025 में इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को चेताया था कि अगर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को रोका नहीं गया, तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके बावजूद जब ऐप्स ने अपनी सामग्री में सुधार नहीं किया, तो सरकार ने 25 ओटीटी ऐप्स को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया। इनमें से कुछ कंटेंट ऐसे थे, जिनमें पारिवारिक रिश्तों को विकृत और शर्मनाक तरीके से पेश किया गया था।

सरकार का सख्त संदेश: OTT की आजादी का मतलब बेलगाम नहीं

इस कदम पर सरकार की ओर से साफ शब्दों में कहा गया, “OTT प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदारी से काम करना होगा। स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ दी जाएं। समाज में अश्लीलता फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी