न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद 2026: बॉक्स ऑफिस को होगा जबरदस्त नुकसान, आपस में टकराएंगी यह 3 बड़ी फिल्में

आगामी वर्ष ईद पर तीन बड़ी बॉक्स ऑफिस के हिसाब से महत्वपूर्ण फिल्मों के प्रदर्शन की एक साथ घोषणा कर दी गई है। इन तीन फिल्मों के एक साथ प्रदर्शित होने से दर्शक बंट जाएंगे और बॉक्स ऑफिस को करोड़ों का नुकसान होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 May 2025 8:53:44

ईद 2026: बॉक्स ऑफिस को होगा जबरदस्त नुकसान, आपस में टकराएंगी यह 3 बड़ी फिल्में

फिल्म उद्योग के लिए ईद एक ऐसा अवसर है जो बॉक्स ऑफिस को गुलजार रखता है। हर वर्ष सलमान खान ईद के मौके पर आते हैं और बॉक्स ऑफिस को चमका जाते हैं। लेकिन इस बार ईद 2025 इस मामले में पूरी तरह से फीकी रही। सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म के प्रदर्शन तिथि को अभी तक घोषित नहीं किया है, लेकिन उससे पहले ही आगामी वर्ष ईद पर तीन बड़ी बॉक्स ऑफिस के हिसाब से महत्वपूर्ण फिल्मों के प्रदर्शन की एक साथ घोषणा कर दी गई है। इन तीन फिल्मों के एक साथ प्रदर्शित होने से दर्शक बंट जाएंगे और बॉक्स ऑफिस को करोड़ों का नुकसान होगा।

ईद 2026 पर बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। ईद 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार्स का महामुकाबला देखने को मिलेगा। इस अवसर पर रणबीर कपूर, अजय देवगन और केजीएफ से पैन इंडिया स्टार बने यश अपनी-अपनी फिल्मों से दर्शकों को अपने साथ जोड़ते नजर आएंगे। दरअसल अजय देवगन, रणबीर कपूर और यश की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

टॉक्सिक

'टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये एक इंडियन पीरियड गैंगस्टर फिल्म है जिसे गीतू मोहनदास ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म ईद 2026 (19 मार्च) पर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। 'टॉक्सिक' में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा क़ुरैशी और अक्षय ओबेरॉय नजर आ सकते हैं।

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' पहले क्रिसमस 2025 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब ये भी ईद 2026 पर ही थिएटर्स में धमाल मचाने वाली है। फिल्म की रिलीज के लिए पहले से ही 20 मार्च 2026 डेट तय है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। 'लव एंड वॉर' के लिए स्टार्स इन दिनों शूट भी कर रहे हैं।

धमाल 4

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का फैंस पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा है जिसके मुताबिक 'धमाल 4' ईद 2026 पर आ रही है। टी सीरीज ने सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टार कास्ट की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हंसने के लिए तैयार हो जाइए! धमाल 4 ईद 2026 पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी, पागलपन देखना न भूलें।'

इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी फिर दिखाई देंगे. इसके अलावा संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी इस फिल्म में शामिल हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी