न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विज्ञापन में करोड़ों लेने पर ईडी की नजर में आए महेश बाबू, पूछताछ के लिए समन जारी

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दो नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस हैदराबाद की दो रियल एस्टेट कंपनियों—सुराणा ग्रुप और साई सूर्य डेवेलपर्स—पर हुई छापेमारी के सिलसिले में भेजे गए हैं। सुराणा ग्रुप ने महेश बाबू को अपने विज्ञापन में काम करने के लिए 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दी थी। वहीं, साई सूर्य डेवेलपर्स ने उन्हें प्रचार कार्यों के बदले 5.9 करोड़ रुपये दिए, जिसमें से 2.5 करोड़ नकद और 3.4 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से चुकाए गए थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 12:22:55

विज्ञापन में करोड़ों लेने पर ईडी की नजर में आए महेश बाबू, पूछताछ के लिए समन जारी

तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दो नोटिस जारी किए गए हैं। ये नोटिस हैदराबाद की दो रियल एस्टेट कंपनियों—सुराणा ग्रुप और साई सूर्य डेवेलपर्स—पर हुई छापेमारी के सिलसिले में भेजे गए हैं। इन कंपनियों पर प्लॉट बिक्री के नाम पर निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। महेश बाबू से ईडी ने रविवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुराणा ग्रुप ने महेश बाबू को अपने विज्ञापन में काम करने के लिए 5.5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम दी थी। वहीं, साई सूर्य डेवेलपर्स ने उन्हें प्रचार कार्यों के बदले 5.9 करोड़ रुपये दिए, जिसमें से 2.5 करोड़ नकद और 3.4 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से चुकाए गए थे। अब ईडी इस पूरे भुगतान की जांच कर रही है कि कहीं यह रकम अवैध रूप से अर्जित धन से तो नहीं दी गई।

हाल ही में ईडी ने सुराणा ग्रुप और साई सूर्य डेवेलपर्स के ठिकानों पर छापे मारे थे। जांच के दौरान एजेंसी को लगभग 100 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन का सुराग मिला, साथ ही 74.5 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए। सुराणा ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र सुराणा और मैनेजिंग डायरेक्टर देवेन्द्र सुराणा के हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली वाले घरों से अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा साई सूर्य डेवेलपर्स के ऑफिस से भी कई सबूत जुटाए गए हैं।

ईडी ने बयान में कहा कि यह जांच तेलंगाना पुलिस द्वारा सुराणा ग्रुप और साई सूर्य डेवेलपर्स के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। आरोप है कि इन्होंने आम जनता को प्लॉट बेचने के नाम पर फर्जी वादे और जालसाजी की। इन पर अवैध प्लॉट लेआउट्स, एक ही प्लॉट को कई ग्राहकों को बेचना, बिना वैध एग्रीमेंट के पैसे लेना और रजिस्ट्री का झूठा आश्वासन देने जैसे गंभीर आरोप हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी