दुर्गा पूजा में काका देब मुखर्जी को याद कर काजोल और रानी हुईं भावुक, अयान मुखर्जी के भी छलके आंसू; वीडियो वायरल
मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान काजोल और रानी मुखर्जी अपने काका देब मुखर्जी को याद कर भावुक हो गईं। अयान मुखर्जी भी इमोशनल हुए। पंडाल की पूजा और वायरल वीडियो की पूरी खबर पढ़ें।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Sun, 28 Sep 2025 11:33:57
देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है। इस बार मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और रानी मुखर्जी के परिवार ने मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया। दोनों एक्ट्रेस ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं, लेकिन इस दुर्गा पूजा का माहौल मुखर्जी परिवार के लिए बेहद भावुक रहा। कारण था काजोल के प्रिय काका, फिल्ममेकर देब मुखर्जी, अब हमारे बीच नहीं रहे। इस वजह से पूजा के दौरान काजोल और रानी की आंखें नम हो गईं।
मां दुर्गा का किया भव्य स्वागत
रानी मुखर्जी और काजोल ने पंडाल में मिलकर मां दुर्गा का स्वागत किया और माता पर फूलों की बारिश की। सोशल मीडिया पर पूजा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। रानी ने व्हाइट साड़ी पहनी थी, जबकि काजोल गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। उनके ट्रेडिशनल लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।