न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ के इस एक्टर की हालत खराब, दोस्त ने मांगी मदद, सैफ की बहन ने इन 2 को बताया रियल हीरो

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ साल 2023 के अंत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 2:28:03

2 News : ‘डंकी’ के इस एक्टर की हालत खराब, दोस्त ने मांगी मदद, सैफ की बहन ने इन 2 को बताया रियल हीरो

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ साल 2023 के अंत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस किया। इसमें काम करने वाले सभी कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हुई थी। फिलहाल खबर ये है कि मूवी में नजर आए एक्टर वरुण कुलकर्णी किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं और इलाज के लिए उनके पास पैसे की भी कमी है। वरुण के दोस्त और थिएटर एक्टर रोशन शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर की है। वरुण कई फिल्मों और सीरीज की हिस्सा रहे हैं।

उन्होंने ‘फैमिली मैन सीजन 1’ और ‘स्कैम 1992’ जैसी पॉपुलर सीरीज में काम किया है। रोशन ने वरुण के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि लोग इस मुश्किल वक्त में उनकी मदद कर सकते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वरुण की कुछ फोटो भी शेयर कीं। रोशन ने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र और थिएटर को-आर्टिस्ट वरुण कुलकर्णी इस वक्त किडनी की गंभीर दिक्कत से जूझ रहे हैं। हम लगातार उनके लिए पैसे जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन खर्च है कि बढ़ता ही जा रहा है।

उनको रेगुलर मेडिकल केयर, इमरजेंसी हॉस्पिटल विजिट और हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस की जरूरत है। दो दिन पहले ही उनको इमरजेंसी डायलिसिस सेशन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वरुण केवल एक शानदार कलाकार ही नहीं, बल्कि एक दयालु और निस्वार्थ इंसान भी हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था और तब से वो अकेले रह रहे हैं। उन्होंने सभी बाधाओं को तोड़ते हुए एक्टिंग के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाया है।

हालांकि एक कलाकार की जिंदगी अक्सर फाइनेंशियल परेशानियों से भरी हुई होती है, ऐसे में उसे हमारे और ज्यादा समर्थन की जरूरत है। हम उनके दोस्त और शुभचिंतक इस मुश्किल घड़ी में उनके सपोर्ट के लिए आगे आ रहे हैं। अगर आप वरुण और रिया को पर्सनली जानते हैं तो अपना योगदान सीधे उनको कर सकते हैं। जो लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं, उनके लिए केटो लिंक क्रिएट किया गया है, जिससे आप आसानी से फंड डोनेट कर सकते हैं। आपके सपोर्ट से बहुत मदद मिल सकती है, आप जितना चाहें उतने पैसे दान में दे सकते हैं। वरुण को मंच पर वापस लाने के लिए फिर साथ आते हैं।”

हाल ही सैफ अली खान पर चोर ने घर में घुसकर किया था हमला

एक्टर सैफ अली खान एक दर्दनाक हादसे के बाद सर्जरी करवाकर मंगलवार (21 जनवरी) को अस्पताल से घर लौट आए। वहां उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इस दौरान उनके शरीर पर बैंडेज नजर आई, लेकिन वह फिट और स्वस्थ दिख रहे थे। उनकी घर वापसी पर परिवार और फैंस ने राहत की सांस लेते हुए भगवान का धन्यवाद जताया। इस बीच सैफ की बहन सबा पटौदी ने एक भावुक पोस्ट शेयर कर उन लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में सैफ और उनकी फैमिली की मदद की।

सबा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सैफ के घर पर काम करने वाले दो स्टाफकर्मियों के साहस को सलाम किया है। सबा ने बताया कि सैफ और करीना के बेटे जेह की नैनी ने सबसे पहले चोर को देखा और उससे भिड़ने का साहस दिखाया। इसके बाद एक अन्य स्टाफ मेंबर ने स्थिति को संभालते हुए बहादुरी का परिचय दिया। सबा ने नैनी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप हमारी हीरो हैं।”

दूसरी तस्वीर में सबा ने एक और स्टाफ सदस्य की तारीफ करते हुए लिखा, “अनसंग हीरो…जिन्होंने उस वक्त बहादुरी दिखाई जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। आप दोनों को आशीर्वाद। आपने मेरे भाई और उसके परिवार को सुरक्षित रखने में मदद की। आप बेस्ट हैं!” उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को देर रात सैफ के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में एक चोर ने घुसकर उन पर हमला किया था। इस घटना में सैफ को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
खान सर को अभी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई; पटना हाई कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा