न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर ने मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी पर यूं लुटाया प्यार, लव-कुश के शादी में नहीं आने पर बोले शत्रुघ्न

साउथ इंडियन एक्टर दुलकर सलमान ने रविवार को अपनी 13वीं शादी की सालगिरह मनाई। दुलकर ने अपनी पत्नी अमाल सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Dec 2024 11:25:19

2 News : इस एक्टर ने मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी पर यूं लुटाया प्यार, लव-कुश के शादी में नहीं आने पर बोले शत्रुघ्न

साउथ इंडियन एक्टर दुलकर सलमान ने रविवार (22 दिसंबर) को अपनी 13वीं शादी की सालगिरह मनाई। दुलकर ने अपनी पत्नी अमाल सलमान के लिए एक दिल छू लेने पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके साथ बिताए लंबे सफर को दिखाया गया है। दुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति-पत्नी से लेकर ‘मरियम के पापा और मम्मा’ बनने तक के बदलाव को दर्शाया। उन्होंने पत्नी के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें अपलोड की हैं।

दुलकर ने लिखा, “एक-दूसरे को पति-पत्नी कहने की आदत डालने से लेकर अब मरियम के पापा और मम्मा के रूप में जाने जाने तक, हम बहुत आगे निकल आए हैं। ज़िंदगी बिल्कुल उन सड़कों की तरह है, जिन पर मैं गाड़ी चलाना पसंद करता हूं। उतार-चढ़ाव और ऊपर-नीचे। कभी-कभी स्पीड ब्रेकर और गड्ढे। लेकिन सबसे अच्छे समय में शानदार नजारों के साथ रेशमी चिकनी सड़क। इन सबके बीच, जब तक तुम्हारा हाथ थामे रहने के लिए मेरे पास है, मुझे विश्वास है कि हम कहीं भी पहुंच सकते हैं। और स्टाइल में। हम जीवन भर मिस्टर और मिसेज बने रहेंगे। 13वीं सुबह की शुभकामनाएं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”

इस पोस्ट पर दुलकर के चाहने वालों और सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बता दें दुलकर और अमाल की शादी साल 2011 में हुई थी। उनकी एक बेटी मरियम अमीरा सलमान है, जिसका जन्म साल 2017 में हुआ था। दुलकर की पिछली फिल्म ‘लकी भास्कर’ थी। इसमें दुलकर ने एक साधारण बैंक कैशियर का रोल प्ले किया। आप अभी नेटफ्लिक्स पर इसका मजा ले सकते हैं। दुलकर ‘सीता रामम’, ‘महानती’, ‘बैंगलोर डेज’, ‘उस्ताद होटल’, ‘लकी भास्कर’, ‘चार्ली’, ‘परावा’, ‘कम्मत्ती पदम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

लव और कुश ने बहन सोनाक्षी सिन्हा की शादी में नहीं की थी शिरकत

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस साल 23 जून को हुई थी। दोनों ने कुछ करीबी दोस्तों और परिवारवालों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की थी। सोनाक्षी के दोनों भाइयों लव और कुश सिन्हा ने शादी से दूरी बनाए रखी। अब सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके पीछे का कारण खुलासा किया है। लहरें रेट्रो से बातचीत के दौरान शत्रुघ्न से पूछा गया कि शादी में बेटों की गैरमौजूदगी का उन पर क्या असर पड़ा था? तो पहले तो उन्होंने इस बारे में बात करने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कहा कि उसमें मैं कोई शिकायत नहीं करता हूं।

वो भी एक रिएक्शन होती है। वो भी इंसान हैं। बच्चों को एक तरह का झटका लगा है। हो सकता है कि वे इस समय इतनी समझ नहीं रखते होंगे। मैं समझ सकता हूं कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं, वे भी परेशानी में हैं। अगर मैं उनकी उम्र में होता, तो शायद मेरा सोचने का तरीका कुछ और होता। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की है। हालांकि इंटर-फेथ मैरिज को लेकर दोनों को ट्रॉलिंग का सामना भी करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार