न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई से ड्रग्स बरामद, कपिल की शिकायत पर छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रियड्स को गोवा में ड्रग्स बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई और गोवा के ज्वाइंट ऑपरेशन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एनसीबी के करीबी सूत्रों के अनुसार यह तीसरा मामला है जिसमें जांच एजेंसी अगिसिलोस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आया था। सुशांत की पिछले साल 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े उस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 8:43:58

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई से ड्रग्स बरामद, कपिल की शिकायत पर छाबड़िया का बेटा गिरफ्तार

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रियड्स को गोवा में ड्रग्स बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई और गोवा के ज्वाइंट ऑपरेशन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एनसीबी के करीबी सूत्रों के अनुसार यह तीसरा मामला है जिसमें जांच एजेंसी अगिसिलोस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आया था। सुशांत की पिछले साल 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े उस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे, जो ड्रग पेडलर्स और अवैध पदार्थों के सेवन और वितरण में शामिल लोगों को निशाना बनाने और पकड़ने के लिए शुरू किया गया था। अगिसिलाओस डेमेट्रियड्स को अदालत में पेश किया गया और अब उसे दो हफ्ते की रिमांड में भेज दिया गया है। अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। 30 साल का अगिसिलाओस अन्य ड्रग पैडलर्स के साथ भी जुड़ा है। वह भारत में काफी समय बिताता था और मार्केटिंग से भी जुड़ा था। अगिसिलाओस दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। एनसीबी ड्रग्स केस में पिछले साल अगिसिलाओस से पहले 22 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

drugs case,arjun rampal,gabriella demetriades,actor arjun rampal,kapil sharma,dilip chhabria,entertainment news in hindi

कपिल ने लगाया था 5.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

मशहूर कॉमेडियन व होस्ट कपिल शर्मा की शिकायत के आधार पर दर्ज धोखाधड़ी के मामले में मुंबई पुलिस ने शनिवार को कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के बेटे बोनिटो छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि बोनिटो को अपराध शाखा के अधिकारियों ने मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। कपिल ने पिछले साल शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि दिलीप छाबड़िया और अन्य ने मिलकर उनसे 5.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। कपिल ने बताया कि उन्होंने मार्च और मई 2017 के बीच अपने लिए एक वैनिटी बस को डिजाइन करने के लिए छाबड़िया को पांच करोड़ रुपए दिए थे। वर्ष 2019 तक इसमें कोई प्रोग्रेस नहीं हुई।

drugs case,arjun rampal,gabriella demetriades,actor arjun rampal,kapil sharma,dilip chhabria,entertainment news in hindi

पार्किंग चार्ज के रूप में कपिल को भेजा 1.20 करोड़ रुपए का बिल

इसके बाद कपिल ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) से संपर्क किया। हालांकि छाबड़िया ने वैनिटी बस के पार्किंग चार्ज के रूप में पिछले साल कपिल को 1.20 करोड़ रुपए का बिल भेजा था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ के दौरान बोनिटो की भूमिका सामने आई। पिछले साल मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने कई करोड़ रुपए के वित्तीय घोटाले के सिलसिले में दिलीप छाबड़िया को अरेस्ट किया था। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले द कपिल शर्मा शो भी कानूनी पचड़े में फंस गया। उसके एक एपिसोड पर आपत्ति जता मामला दर्ज कराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर