न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

150 दिन तक थियेटर पर राज, 5 करोड़ बजट, कमाए 62 करोड़; एक पिता की कहानी जिसने बेटी के लिए दुनिया को चकमा दे दिया

सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी मलयालम फिल्म दृश्यम ने 150 दिन तक सिनेमाघरों में टिककर 62 करोड़ की कमाई की। एक पिता की दिल छू लेने वाली कहानी जिसने बेटी को बचाने के लिए सिस्टम को भी चकमा दे दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 2:14:03

150 दिन तक थियेटर पर राज, 5 करोड़ बजट, कमाए 62 करोड़; एक पिता की कहानी जिसने बेटी के लिए दुनिया को चकमा दे दिया

साउथ सिनेमा की कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ पर्दे पर नहीं, दिलों पर भी राज करती हैं। आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह ऐसी ही एक यादगार कहानी है, जिसने रिलीज के बाद न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े बल्कि लोगों की भावनाओं को भी गहराई से छुआ। साल 2013 में रिलीज हुई इस मलयालम फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई कर सबको चौंका दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को महज 2 से 5 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन यह मलयालम सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसने 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया और वर्ल्डवाइड 62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। खास बात यह रही कि फिल्म 150 दिनों तक थिएटर में टिकी रही, जो आज के दौर में किसी करिश्मे से कम नहीं है।

मलयालम सिनेमा की क्रांतिकारी फिल्म 'दृश्यम'

जिस फिल्म की बात हो रही है वह है दृश्यम — एक ऐसी कहानी जिसने एक आम आदमी को हीरो बना दिया। डायरेक्टर जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल ने एक ऐसे पिता की भूमिका निभाई, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए पूरी पुलिस व्यवस्था को मात देता है। उनके साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल और आशा शरत जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अपनी अदाकारी से फिल्म को यादगार बना दिया।

रीमेक और सफलता की नई ऊंचाइयां

दृश्यम की लोकप्रियता इतनी जबरदस्त थी कि इसका हिंदी रीमेक 2015 में अजय देवगन के साथ आया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। मलयालम में इसका सीक्वल 2021 में आया और फिर हिंदी में भी दृश्यम 2 बनकर लोगों के दिलों में बस गया। यह फिल्म अब तक कुल 6 भाषाओं में रीमेक हो चुकी है — मलयालम, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और सिंहल (श्रीलंका)। साथ ही, इसका इंग्लिश रीमेक भी बनने की चर्चा जोरों पर है।

कहानी जिसने भावनाओं की गहराइयों को छू लिया

दृश्यम की कहानी सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि यह पिता और बेटी के रिश्ते की गहराई को बयां करती है। फिल्म में एक आम इंसान, जो चौथी क्लास पास है, अपने परिवार को बचाने के लिए ऐसा प्लान बनाता है कि पुलिस भी हैरान रह जाती है। दर्शकों को यह जानने की बेसब्री है कि क्या तीसरे भाग में वह पिता आखिरकार अपना गुनाह कबूल करेगा?

इस कहानी में थ्रिल है, इमोशन है और एक ऐसा मैसेज है जो यह बताता है कि एक आम इंसान भी जब अपने परिवार की रक्षा की बात आती है, तो असाधारण बन जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी