न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ड्रीम गर्ल 2’ के इस नए वीडियो से भी हो रहा मनोरंजन, आशा भोसले ने खुद को बताया बॉलीवुड का ‘आखिरी मुगल’

‘ड्रीम गर्ल’ की मच अवेटेड सीक्वल मूवी ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 08 Aug 2023 7:43:06

‘ड्रीम गर्ल 2’ के इस नए वीडियो से भी हो रहा मनोरंजन, आशा भोसले ने खुद को बताया बॉलीवुड का ‘आखिरी मुगल’

‘ड्रीम गर्ल’ की मच अवेटेड सीक्वल मूवी ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का मनोरंजन से भरपूर टीजर रिलीज किया है। वीडियो में दोनों स्टार इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को मिल रहे प्यार और अटेंशन को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों इस बात पर गहन चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हर कोई ‘ड्रीम गर्ल 2’ के लिए कितना उत्साहित है।

अनन्या कहती हैं कि उनके पापा (चंकी पांडे) भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान आयुष्मान वहां से उठकर चले जाते हैं। इसके बाद अनन्या अपने फोन पर फिल्म को लेकर किए गए कमेंट्स देखने लगती है। इनमें तारीफ ही तारीफ देख वह खुश हो जाती है, लेकिन तभी आयुष्मान आते हैं और कहते हैं कि अनन्या के पास उनका फोन है। वे गलती से अनन्या का फोन अपने साथ ले गए थे। अब अनन्या के चेहरे से खुशी गायब हो जाती है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ में अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, विजय राज, मनोज सिंह, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अन्नू कपूर और असरानी भी हैं। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 25 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

dream girl 2,asha bhosle,ayushmaann khuraana,ananya panday,asha bhosle birthday

8 सितंबर को 90 साल की हो जाएंगी महान गायिका आशा भोसले

महान पार्श्व गायिका (प्ले बैक सिंगर) आशा भोसले 8 सितंबर को 90 साल की हो जाएंगी। आशा ने अपने विशाल करिअर में कई बेहतरीन गाने गाए हैं। उनकी आवाज में वो खनक है जो उन्हें दूसरी गायिकाओं से अलग बनाती है। आशा ने यूं तो हर तरह के गानों में आवाज दी है, लेकिन उनके मस्तीभरे गानों की बात ही कुछ और है। आशा विभिन्न भाषाओं में 12000 से भी ज्यादा गाने गा चुकी हैं।

आशा अपने 90वें जन्मदिन पर दुबई में होने जा रहे म्यूजिक कंसर्ट में परफॉर्म करेंगी। आशा ने मंगलवार को इस कंसर्ट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की। आशा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का इतिहास सिर्फ मैं ही जानती हूं। इतनी सारी कहानियां हैं कि अगर मैं इसके बारे में बात करना शुरू करूं तो मुझे 3-4 दिन लग जाएंगे। मैं कुछ भी नहीं भूली हूं। मैं इस फिल्म लाइन की आखिरी मुगल हूं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्टर जैकी श्रॉफ, एक्ट्रेस पूनम ढिल्लो, पद्मिनी कोल्हापुरे, गायक व संगीतकार सलीम-सुलेमान, गायक सुदेश भोसले, जमील सईदी, नितिन शंकर भी मौजूद थे। आशा की बहन महान गायिका लता मंगेशकर का पिछले साल फरवरी में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार