न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पहला गाना ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ रिलीज, ‘यारियां 2’ का टीजर भी कमाल

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का सुरूर लोगों पर चढ़ता ही जा रहा है। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Aug 2023 6:33:15

देखें - ‘ड्रीम गर्ल 2’ का पहला गाना ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ रिलीज, ‘यारियां 2’ का टीजर भी कमाल

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ‘ड्रीम गर्ल 2’ का सुरूर लोगों पर चढ़ता ही जा रहा है। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज गुरुवार (10 अगस्त) को फिल्म का पहला गाना ‘दिल का टेलीफोन 2.0’ जारी कर दिया गया। चार साल पहले आई ‘ड्रीम गर्ल’ के लोकप्रिय गाने ‘दिल का टेलीफोन’ की प्यारी धुन को मेकर्स फिर से लेकर आए हैं। इस गाने के पुराने वर्जन ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था।

अब ‘दिल का टेलीफोन’ नए ट्विस्ट के साथ वही पुराना जादू बिखरने के लिए तैयार है। इसका कंपोजिशन मीत ब्रदर्स ने किया है। गाने को जोनिता गांधी और जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। गाने में जहां एक तरफ अनन्या ग्लैमर का तड़का लगा रही हैं वहीं दूसरी तरफ ‘पूजा’ बनकर आयुष्मान अपने जादू से कई लोगों के दिलों में घंटी बजा रहे हैं। आयुष्मान का लुक इतना कमाल है कि दर्शक बेसब्र हुए जा रहे हैं।

गाना आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस गाने में आपको एक्स्ट्रा बीट्स, एक्स्ट्रा मस्ती और एक्स्ट्रा एक्साइटमेंट का मजा मिलेगा, यह सब इसे और भी सेंसेशनल बनाने का काम करते हैं। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, परेश रावल, विजय राज, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मनोज जोशी, अन्नू कपूर और असरानी जैसे कलाकार भी हैं जो ऑडियंस को हंसने पर मजबूर कर देंगे।

dream girl 2,ayushmann khurrana,ananya panday,yaariyan 2,divya khosla kumar,mijan jaffery

‘यारियां 2’ में हैं दिव्या कुमार खोसला, मीजान जाफरी, पर्ल वी पुरी

दिव्या खोसला कुमार की अगली फिल्म 'यारियां 2' को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। साल 2014 में फिल्म 'यारियां' को काफी पसंद किया गया था। मेकर्स ने गुरुवार (10 अगस्त) को 'यारियां 2' का टीजर रिलीज कर दिया। 'यारियां' में जहां हिमांश कोहली और रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में थे वहीं 'यारियां 2' में दिव्या कुमार खोसला, मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। ‘यारियां 2’ के 2 मिनट 22 सैकंड के टीजर में तीनों कलाकारों के बीच उलझी कहानी की झलक देखने को मिली है।

दिव्या बेहद खूबसूरत दुल्हन के लिबास में दिख रही हैं। यहां दो दोस्त एक लड़की की मदद करते दिख रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी दोस्ती भी दांव पर लग जाती है। टीजर में प्यार, दोस्ती और इमोशन का भरपूर तड़का लगाकर पेश किया गया है। एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मिजान काफी दिलचस्प अंदाज में दिख रहे हैं। 'यारियां' में दिव्या ने डायरेक्टर के तौर पर काम किया था, लेकिन इस बार वह खुद एक्टिंग कर रही हैं।

'यारियां 2' के निर्देशन की कमान विनय सप्रू और राधिका राव ने संभाली है। फिल्म में बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता, वरीना हुसैन और विंक गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर भी हैं। 'यारियां 2' में बिल्कुल अलग कहानी लग रही है, जिसका ‘यारियां’ से कोई वास्ता नहीं है। हालांकि उसके गाने को जरूर रीक्रिएट किया गया है। फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार