न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के 9 साल बाद दृष्टि-नीरज के जीवन में खुशियों की बहार, घर आईं नन्हीं परी, इन सेलेब्स ने दी बधाइयां

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी की एंट्री हो गई है। वह मंगलवार (22 अक्टूबर) को मां बन गईं। दृष्टि ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 11:01:51

शादी के 9 साल बाद दृष्टि-नीरज के जीवन में खुशियों की बहार, घर आईं नन्हीं परी, इन सेलेब्स ने दी बधाइयां

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी की एंट्री हो गई है। वह मंगलवार (22 अक्टूबर) को मां बन गईं। दृष्टि ने एक बेटी को जन्म दिया है और इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया। दृष्टि ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने एक क्लिप के माध्यम से भावनाएं व्यक्त कीं। इसमें लिखा है, “सीधे जन्नत से हमारे दिल में, एक पूरी नई जिंदगी, एक पूरी नई शुरुआत।” इस मैसेज के नीचे दृष्टि और नीरज के साथ बच्ची के दादी-दादा सुमन-प्रकाश खेमका और नाना विभूति धामी का नाम लिखा हुआ है।

इसके साथ ही दृष्टि ने कैप्शन में लिखा, “आखिरकार, वो यहां आ गई है। 22.10.2024.” उल्लेखनीय है कि दृष्टि और नीरज खेमका की शादी को 9 साल हो चुके हैं। दृष्टि ने साल 2015 में नीरज के साथ शादी की थी। उन्हें लंबे इंतजार के बाद माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। दृष्टि ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह बोल रही थीं, “41 हफ्ते हो गए, अब भी बेबी नहीं आया। बेबी अब मुझे वाकई में तंग कर रहा है।”

दृष्टि के करिअर पर नजर डालें तो उनके खाते में छोटे पर्दे पर कई हिट शो हैं। 22 साल की उम्र में करण सिंह ग्रोवर के सीरियल ‘दिल मिल गए’ से दृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘मधुबाला’, ‘गीत’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’, ‘एक था राजा, एक थी रानी’ और ‘परदेस में है दिल मेरा’ जैसे लोकप्रिय शो में अपनी अदायगी से फैंस के दिलों में जगह बनाई है।

अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं दृष्टि

दृष्टि के मां बनने की खबर सुनते ही फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर उन्हें चाहने वालों की भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस अनीता राज ने लिखा, “वो आपकी और नीरज की परी है। गुरुजी आपके परिवार को हमेशा अनंत खुशियां दें। ढेर सारा प्यार।” शक्ति अरोड़ा ने लिखा, “बधाई।” पूजा गौर ने लिखा, “बधाई, आपको बहुत सारा प्यार।”

इसके अलावा किश्वर मर्चेंट, मौनी रॉय और सुरभि ज्योति जैसे सितारों ने भी दृष्टि को मां बनने की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। दृष्टि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान किए वर्कआउट के वीडियो, उनका डांस और दोस्त नकुल मेहता के साथ उनके रील सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। हालांकि उन वीडियो के नीचे दृष्टि ने ये डिस्क्लेमर दिया था कि वो प्रेग्नेंसी में जो भी एक्टिविटी कर रही हैं, वो सबकुछ डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री