न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोस्ताना 2 से जाह्नवी कपूर को बाहर कर साउथ की इस हसीना ने मारी एंट्री! विक्रांत-लक्ष्य के साथ करेंगी रोमांस

करण जौहर की बहुप्रतिक्षित फिल्म दोस्ताना 2 में जाह्नवी कपूर की जगह साउथ अदाकारा श्रीलीला ने एंट्री की है। अब फिल्म में श्रीलीला विक्रांत मैसी और लक्ष्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी, और कास्ट में बड़े बदलाव किए गए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 07 May 2025 2:42:21

दोस्ताना 2 से जाह्नवी कपूर को बाहर कर साउथ की इस हसीना ने मारी एंट्री! विक्रांत-लक्ष्य के साथ करेंगी रोमांस

निर्माता करण जौहर ने 2021 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को लेकर दोस्ताना 2 की घोषणा की थी, जिसकी शूटिंग भी आरंभ हो चुकी थी। लेकिन कुछ समय की शूटिंग के बाद कार्तिक आर्यन ने फिल्म से किनारा कर लिया क्योंकि उनके और मेकर्स के बीच क्रिएटिव मतभेद हो गए थे। इस वजह से फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और फिर इसकी शूटिंग दोबारा कभी शुरू नहीं हो सकी। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने दोस्ताना 2 को फिर से शुरू करने का मन बना लिया है, लेकिन इस बार फिल्म की स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव किया गया है।

न्यूज़18 इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोस्ताना 2 की मूल कहानी में ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। करण जौहर अब फिल्म के डायरेक्टर और कलाकारों को बदलने जा रहे हैं। जहां पहले लीड रोल के लिए जाह्नवी कपूर को चुना गया था, अब उनकी जगह पर साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला को कास्ट किया गया है। पुष्पा 2 में शानदार डांस नंबर करने के बाद श्रीलीला को हिंदी दर्शकों में खूब पसंद किया जा रहा है और इसी लोकप्रियता के कारण उन्हें दोस्ताना 2 में मौका मिला है।

एक सूत्र ने बताया, "श्रीलीला इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की नई रोमांटिक फिल्म में व्यस्त हैं, जिसके चलते वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दर्शकों का रुझान भी उनके प्रति सकारात्मक है, जिससे मेकर्स ने उन्हें फिल्म का हिस्सा बनाने का फैसला लिया।"

श्रीलीला के साथ ही मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के किरदार के लिए भी नया चेहरा तलाश लिया है। इस रोल के लिए अब विक्रांत मैसी को साइन किया जा रहा है। उनके अलावा करण जौहर की फिल्म किल से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले लक्ष्य भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी